फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahead Of Teaser Ranveer Singh Shares First Poster Of Dhurandhar The Revenge He Looks Intense In This

टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’

Tue, 03 Feb 2026 10:14 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

Dhurandhar The Revenge Poster: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीजर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब टीजर से पहले फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। यहां देखिए कैसा है पोस्टर…

विज्ञापन
Ahead Of Teaser Ranveer Singh Shares First Poster Of Dhurandhar The Revenge He Looks Intense In This
धुरंधर: द रिवेंज - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranveersingh

विस्तार

‘धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल रणवीर सिंह ने हिंट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा। अब टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

हमजा के किरदार में दिखे रणवीर
टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी सारी दुविधाएं दूर हो गई हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में रणवीर हमजा अली मजारी एक दमदार और गंभीर लुक में ही दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर देख टीजर के लिए बढ़ा उत्साह
पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने इंटरनेट पर याद दिलाया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर सामने आया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर सामने आने के बाद अब फिल्म और टीजर को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।


यह खबर भी पढ़ेंः वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो किया वायरल; यूजर्स बोले- ड्रामा बंद करो

अभी जारी है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 'बड़े साहब' की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed