फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahead Of Trailer Release Judwaa 2 New Poster Released Featuring Varun Dhawan

ट्रेलर से पहले रिलीज किया गया 'जुड़वा 2' का नया पोस्टर

Fri, 18 Aug 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 18 Aug 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
Ahead Of Trailer Release Judwaa 2 New Poster Released Featuring Varun Dhawan
जुड़वा 2
वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' के ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें वरुण का डबल अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


इस पोस्टर को आरजे आलोक ने रिलीज किया है। 'जुड़वा 2' में वरुण धवन डबल रोल में दिखेंगे, वहीं जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू उनके लव-इंट्रेस्ट बनेंगी। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। अनुपम खेर और राजपाल यादव सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे। वरुण के पापा यानि डेविड धवन ही इस फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: गोविंदा के साथ 17 फिल्में बना चुके हैं डेविड धवन, इस वजह से अब एक-दूसरे से नहीं करते बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'जुड़वा 2' का ट्रेलर 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं, फिल्म का ट्रेलर का मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अ जेंटलमैन' देखने जा रहे दर्शक भी ले सकेंगे क्योंकि ये फिल्म के प्रिंट के साथ भी अटैच्ड होगा।



फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जाना था लेकिन डेविड और वरुण धवन को ये पसंद नहीं आया। बॉक्स ऑफिस पर पिट रही सभी बड़ी फिल्मों के देखते हुए दोनों चाहते थे कि दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आए। इसलिए उन्होंने एडिटर्स को नया ट्रेलर बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed