{"_id":"6a3d6611a9987853530a3d84","slug":"ahmed-khan-on-how-he-shot-welcome-to-the-jungle-30-actors-50-vanity-vans-and-250-cars-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'30 अभिनेता-50 वैनिटी वैन और 250 कारें', अहमद खान ने कुछ इस तरह से की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'30 अभिनेता-50 वैनिटी वैन और 250 कारें', अहमद खान ने कुछ इस तरह से की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:14 PM IST
सार
Welcome To The Jungle Shooting: अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ लगभग 30 कलाकार नजर आएंगे। जानें इतने सारे कलाकारों के साथ अहमद खान ने किस तरह से की 'वेलकम 3' की शूटिंग।
विज्ञापन
1 of 4
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग पीढ़ियों के लगभग 30 मशहूर कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्देशक अहमद खान ने बताया कि इतने सारे सितारों को एक साथ संभालना और फिल्म की शूटिंग करना कितना बड़ा चुनौती भरा काम था।
2 of 4
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों में नहीं कोई अहंकार
आमतौर पर जब बहुत सारे बड़े सितारे एक ही फिल्म में एक साथ काम करते हैं, तो उनके बीच मनमुटाव या बहस की उम्मीद की जाती है। लेकिन अहमद खान ने बताया कि इस फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सभी कलाकारों ने एक-दूसरे का पूरा साथ दिया। सभी ने शूटिंग के दौरान बहुत मस्ती और मजाक किया। हालांकि, कड़कती गर्मी में इतने सारे लोगों के शेड्यूल और समय को संभालना बेहद मुश्किल काम था।
3 of 4
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
700 से 900 लोगों की भीड़
अहमद खान ने शूटिंग के पैमाने को समझाते हुए कुछ दिलचस्प बातें बताईं। 700 से 900 लोगों की भीड़ कई बार सेट पर एक साथ 30 कलाकार मौजूद होते थे। हर कलाकार के साथ उनके 5 मददगार स्टाफ होते थे। इसके अलावा 200 क्रू मेंबर्स, स्टंटमैन, डांसर और 150 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट होते थे, जिससे सेट पर रोज 700 से 900 लोग जमा हो जाते थे।
इतनी बड़ी टीम को संभालने के लिए एक नहीं, बल्कि पास-पास बने दो बड़े मैदानों की जरूरत पड़ी। सेट पर कलाकारों के लिए 50 वैनिटी वैन खड़ी की जाती थीं। इसके अलावा कलाकारों, मेकअप टीम और टेक्नीशियनों को मिलाकर रोजाना 200 से 250 कारों के आने-जाने और पार्किंग का इंतजाम करना पड़ता था। अहमद खान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग संभालना किसी आम फिल्म जैसा नहीं, बल्कि हर दिन एक बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित करने जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : X
कब रिलीज होगी 'वेलकम 3'
फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर, लारा दत्ता और दलेर मेहंदी समेत लगभग कुल 30 कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म शुक्रवार, 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।