फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgan wants to direct again

अजय देवगन फिर से बनेंगे फिल्म निर्देशक

Wed, 23 Jan 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan wants to direct again

अपनी पत्नी काजोल को बतौर नायिका लेकर कुछ साल पहले 'यू मी और हम' नाम की फिल्म निर्देशित कर चुके अजय देवगन एक बार फिर फिल्म निर्देशन का मूड बनाने जा रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि वह बहुत जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन


यह बात खुद अजय ने स्वीकारी है कि वह निर्देशन में काफी रुचि रखते हैं। बकौल अजय दरअसल एक्टर बनने से पहले मैंने बतौर सहायक निर्देशक व वीडियो संपादक के रूप में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे एडिटिंग और डबिंग में भी काफी रुचि है। अजय ने बताया कि 'यू मी और हम' भले न चली हो पर इस फिल्म को बनाकर उन्हें दिली तौर पर संतुष्टि मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने तय किया है कि वह फिर से वैसी ही कहानियों का निर्देशन करेंगे जो उन्हें पसंद होगी। अजय देवगन के बैनर की दो बड़ी फिल्में 'बोल बच्चन' और 'सन ऑफ सरदार' हिट रहीं थीं। अजय देवगन उन फिल्मों से उत्साहित हैं। खबर है कि अजय देवगन जिस फिल्म का निर्देशन करेंगे उसमें वह खुद ऐक्टिंग भी करेंगे। हो सकता है कि काजोल भी उस फिल्म में दिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed