सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay devgn announces his directorial film mayday release date share information on twitter

नई फिल्म: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'मेडे', अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 26 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

  • अजय देवगन ने की फिल्म मेडे के रिलीज की घोषणा
  • महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर से खुल रहे थिएटर
  • फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह आएंगे नजर

Ajay devgn announces his directorial film mayday release date share information on twitter
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रकुलप्रीत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

कोरोना काल में थिएटर बंद होने के कारण बहुत सी फिल्मों की रिलीज रोक दी गई थी। हालांकि अब कोरोना की शांत लहर को देखते हुए फिर से बहुत से राज्यों में थिएटर खोले जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में थिएटरों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी है। अब 22 अक्तूबर से फिर से महाराष्ट्र में सारे थिएटर खुल जाएंगे। इसके साथ ही अब मेकर्स और अभिनेता भी अपने फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा कर रहे हैं।

Trending Videos


इस दिन रिलीज होगी मेडे

हाल ही में अजय देवगन ने भी अपनी फिल्म मेडे की रिलीज डेट की जानकारी दी। अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा कि, 'आखिरकार अक्तूबर के महीने में सिनेमाहाल खुलने की खुशखबरी सामने आ गई। जैसा कि वादा किया गया था मेरे द्वारा निर्मित और निर्देशित की गई थ्रिलर ड्रामा फिल्म मेडे 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी'। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

Ajay devgn announces his directorial film mayday release date share information on twitter
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अगस्त के महीने में अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म का लंबे समय से लोगों को इंतजार था लेकिन ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अजय देवगन की फिल्म भुज भी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की कहानी दिखाई गई थी। हालांकि फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही।

Ajay devgn announces his directorial film mayday release date share information on twitter
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'मेडे' के अलावा अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम 2' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर तब्बू उनके साथ नजर आएंगी। साथ ही वो 'आरआरआर' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट भी हैं। वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी वो एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed