Ajay Devgn First look: सामने आया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवन एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं। इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नया पोस्टर 'भंसाली प्रोडक्शन्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया है। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, "आ रहे हैं कल, ट्रेलर के साथ। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी से सिनेमाघरों में।"
कैसा है अजय का लुक
इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही गंगूबाई काठियावाड़ी काफी लंबे समय से चर्चा में है। पिछले साल नवंबर में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय की गई थी, हालांकि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। हालांकि अब ये फिल्म इसी महीने 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस फिल्म में अजय देवगन एक गैंगस्टर का रोल निभाते नजर आएंगे, उनके साथ-साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं, जो गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। आलिया फिल्मों में दमदार किरदार निभाती हैं, लेकिन पहली बार वो डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अजय और संजय लीला भंसाली की जोड़ी पूरे 22 साल बाद स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। उन्हें आखिरी बार साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा गया था।