सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn wishes Kajol a happy birthday shares photo on social media see his post here

Kajol Birthday: "आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आई हैं", अजय ने काजोल को खास अंदाज में दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Aug 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेत्री काजोल आज 50 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर कई सितारों के साथ उनके पति अजय देवगन ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा कर दिल छू लेने वाली बात भी लिखी है।

Ajay Devgn wishes Kajol a happy birthday shares photo on social media see his post here
अजय देवगन, काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम- अजय देवगन
विज्ञापन

विस्तार

काजोल आज यानी 5 अगस्त को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें अपने सेलिब्रिटी दोस्तों और सह-कलाकारों से ढेर सारी  शुभकामनाएं मिली हैं। वहीं, अजय देवगन ने इस खौस मौके पर पर सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की है। साथ ही, उन्होंने एक प्यार प्यार नोट भी लिखा है। 
Trending Videos

Hansal Mehta: शेख हसीना पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'फराज' के प्रतिबंध को यादकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने दी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं
साझा की गई तस्वीर में अजय और काजोल एक साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। दोनों की जो़ड़ी बहुत प्यारी लग रही है। फोटो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "आपकी हंसी संक्रामक है, आपका प्यार असीम है, और आपकी ऊर्जा... खैर, मैं अभी भी इसके बारे में सोच रहा हूं। मेरे सभी शरारतों के बावजूद आप ही हैं जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आई हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं काजोल।"
Raghav Juyal: डांसर बनने आए राघव जुयाल पर ऐसे चढ़ा अभिनय का रंग, बताया 'ग्यारह ग्यारह' में काम करने का अनुभव

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)




कई सितारों ने दी काजोल को बधाई
इससे पहले कृति सेनन, तनिषा मुखर्जी और अन्य हस्तियों ने भी उनके जन्मदिन पर उनके प्रति अपना प्यार सोशल मीजिया के जरिए व्यक्त किया था। करण जौहर ने इस अवसर पर इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ कई यादगार तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में उनके दुर्गा पूजा समारोह और करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी की एक सेल्फी शामिल थीं। 
Smith Seth: स्वदेस का नन्हा चीकू अब हो चुका गबरू जवान, एक्टिंग छोड़ आजकल क्या कर रहे स्मिथ सेठ?

इन फिल्मों में दिखेंगे अजय देवगन
वर्क फ्रंट की बात करें तो मैदान के बाद अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ तब्बू, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म के बाद अजय देवगन रेड 2 और सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा उनके पास दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2 और दृश्यम 3 जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स के लिए एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे अल्लू अर्जुन, दिखाई गई दिलचस्प झलक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed