‘करियर का टर्निंग पॉइंट है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर अक्षरा सिंह ने जताई खुशी, अक्षय कुमार को लेकर कही बड़ी बात
Akshara Singh: भोजपुरी स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम करना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इस मौके को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी स्टार और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों काफी खुश हैं। हाल ही में वे बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं हैं। इसके बाद अब उन्होंने गाने के बाद मिली पॉपुलैरिटी को लेकर और अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बात की है।
मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने कहा, ‘मैं अहमद सर, गणेश आचार्य सर और अक्षय सर की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है और मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है। मैं इसे हमेशा याद रखूंगी।’
मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई
अक्षरा ने उस पल को भी याद किया जब उन्हें इस गाने के लिए फोन आया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें थोड़ा डर लगा था। अक्षरा ने कहा, ‘मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया और बताया गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है, जो मुझे करना है।
पहले मैं थोड़ा हिचकिचाई, लेकिन बाद में गणेश आचार्य सर का फोन आया और उन्होंने मुझे समझाया। जैसे ही मैंने उनका और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह से ब्लैंक हो गई।’
मेरे अंदर का बच्चा बहुत नर्वस था
उन्होंने आगे कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर मैं इस मौके के लिए बहुत आभारी थी, लेकिन मेरे अंदर का बच्चा बहुत नर्वस था। मैं इतनी घबराई हुई थी कि वॉशरूम तक जाना पड़ा। यह मेरे लिए एक फैनगर्ल मोमेंट था। कल तक मैं टीवी पर अक्षय सर की फिल्में देखती थी और ताली बजाती थी, और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। मुझे लगा जैसे जिंदगी खुद अपनी कहानी लिख रही है।’
ये भी पढ़ें- पुणे किले हत्याकांड पर हिना खान का रिएक्शन, पोस्ट कर जाहिर किया गुस्सा; कहा- ‘उसकी जान बचाई जा सकती थी…’
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर और कई अन्य सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।