सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3

‘हैवान’ की रिलीज पर अक्षय कुमार ने दी बड़ी अपडेट, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर प्रियदर्शन ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Haiwaan Release Date: ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने अपनी आगामी फिल्म ‘हैवान’ पर बड़ी अपडेट साझा की है। जानिए फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने क्या कुछ कहा…

Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3
हैवान के सेट पर अक्षय कुमार, सैफ अली खान और प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। इसके अलावा अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘हैवान’ भी प्रियदर्शन के ही साथ है। अब ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘हैवान’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ी हिंट मिल रही है।

Trending Videos

Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3
अक्षय कुमार और हैवान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त में रिलीज हो सकती है ‘हैवान’
स्क्रीन के साथ हालिया बातचीत में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन से उनकी आगामी फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज के बारे में पूछा गया। इस पर प्रियदर्शन ने जवाब दिया कि यह फिल्म 'भूत बंगला' के लगभग 90 दिनों के भीतर रिलीज होगी। जबकि अक्षय कुमार ने इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि अगस्त में कहीं ये रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3
हैवान के सेट पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय के साथ नजर आएंगे सैफ अली खान
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘हैवान’ में अक्षय कुमार निगेटिव रोल में नजर आएंगे। यह एक दमदार एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में अक्षय के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में सयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। जबकि मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3
फिरोज नाडियाडवाला-हेरा फेरी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लटक गई ‘हेरा फेरी 3’?
इसी बातचीत के दौरान जब उनसे ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में पूछा गया, तो दोनों ने कहा कि उन्हें अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। दरअसल, ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट्स को लेकर फिरोज नाडियाडवाला और विजय कुमार के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। इसी वजह से अब ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल अटक गई है। फिल्म में एक बार फिर ‘हेरा फेरी’ की लोकप्रिय तिकड़ी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Akshay Kumar And Priyadarshan Gives A Major Update On Haiwaan Release Date But Not Sure About Hera Pheri 3
'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ की बात करें तो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed