‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट! जानें किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Bhooth Bangla: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ को लेकर देशभर में क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म अबतक वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेकिन इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की भी रिलीज डेट भी करीब आ रही है, जिसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म
दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और इसका क्रेज अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी वजह से कई फिल्मों की रिलीज प्लानिंग पर असर पड़ा है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स सोच रहे हैं कि इसे एक हफ्ते के लिए टाल दिया जाए और 17 अप्रैल को रिलीज किया जाए। ताकि ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त लहर का असर थोड़ा कम हो सके।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर सकती है, जो ‘भूत बंगला’ के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए टीम सही समय का इंतजार करना चाहती है।
हालांकि, अभी तक रिलीज डेट बदलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स और अक्षय कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।
बता दें कि ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी नजर आएंगे।