फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar calls Tiger Shroff his younger brother Shares heartfelt birthday post

टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर पिता जैकी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, अक्षय कुमार ने बताया छोटा भाई; लिखा भावुक नोट

Mon, 02 Mar 2026 08:25 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 02 Mar 2026 08:25 PM IST
सार

Tiger Shroff Birthday: आज टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही अक्षय ने टाइगर को अपना छोटा भाई बताया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar calls Tiger Shroff his younger brother Shares heartfelt birthday post
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पिता जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार ने टाइगर के लिए एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

अक्षय ने टाइगर के साथ शेयर की खास तस्वीर 
अभिनेता अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों एक जैसी हरी टी-शर्ट और मिलिट्री वाली पैंट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों धूप का चश्मा लगाए दिख रहे हैं। अक्षय ने टाइगर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने टाइगर को बताया छोटा भाई
इस शानदार तस्वीर के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो टाइगर श्रॉफ।' आगे अक्षय ने टाइगर के लिए लिखा, 'तुम मेरे लिए सिर्फ को-स्टार नहीं बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे हो। वॉलीबॉल हो या जिंदगी, तुम हमेशा ऊंचाइयों को छूते रहो। ढेर सारा प्यार और दुआएं।' 

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने शेयर की टाइगर के बचपन की तस्वीर
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे टाइगर की बचपन की प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में टाइगर मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ जैकी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया, जो पिता के सभी आशीर्वाद और शुभकामनाओं को बता गया। जैकी की इस प्यारी पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

साथ काम कर चुके हैं अक्षय और टाइगर
अक्षय और टाइगर दोनों ने 2024 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ काम किया था। ये उनकी पहली पूरी फिल्म साथ थी। फिल्म में बहुत सारे एक्शन और स्टंट थे। इसके अलावा अक्षय 2015 में फिल्म 'ब्रदर्स' में टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ के साथ भी काम कर चुके हैं। बहरहाल, टाइगर ने 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने 'बाघी', 'बाघी 2' और 'वॉर' जैसी हिट एक्शन फिल्में की हैं। 

यह भी पढ़ें: रश्मिका और विजय ने नए घर में की सत्यनारायण पूजा, दिखी वायरल वीडियो में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed