फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Cites Saiyaara As A Film Doesnt Need A Big Event To Be Successful

‘किस्मत में हिट होना…’, ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान; ‘सैयारा’ को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 28 Jun 2026 10:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 28 Jun 2026 10:22 PM IST
सार

Akshay Kumar: हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Cites Saiyaara As A Film Doesnt Need A Big Event To Be Successful
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार फिलहाल ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने हाल ही में फिल्मों की सफलता को लेकर अपनी राय रखी और ‘सैयारा’ का उदाहरण देते हुए दिलचस्प बात कही। 

विज्ञापन

किस्मत का खेल है फिल्म की सफलता
वेलकम टू द जंगल की सफलता को लेकर आईएनएस से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, ‘अगर किसी फिल्म की किस्मत में हिट होना लिखा है, तो वह किसी ना किसी तरह सफल हो ही जाती है।' इसके बाद उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ का जिक्र किया। अक्षय ने कहा, ‘अभी एक फिल्म आई थी, जिसमें नया लड़का और नई लड़की थे। उसका नाम क्या था?’

विज्ञापन

जब ‘वेलकम टू द जंगल’ के डायरेक्टर अहमद खान ने उन्हें फिल्म का नाम याद दिलाया, तो अक्षय ने आगे कहा, ‘हां, सैयारा। मैं पूछना चाहता हूं, उस फिल्म का कौन सा बड़ा इवेंट था? कोई इवेंट नहीं था। बस उसके गाने चले और फिल्म का रोमांस लोगों को पसंद आया। दोनों कलाकारों ने अच्छा काम किया और किस्मत ने भी उनका साथ दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Cites Saiyaara As A Film Doesnt Need A Big Event To Be Successful
सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

‘सैयारा’ की कहानी और सफलता
‘सैयारा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दो नए कलाकार- अहान पांडे और अनीत पड्डा पर आधारित है।

फिल्म की कहानी एक म्यूजिशियन और एक कवियित्री के इमोशनल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी प्यार मिला। फिल्म ने दुनियाभर में ₹576 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म भी रही।

Akshay Kumar Cites Saiyaara As A Film Doesnt Need A Big Event To Be Successful
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन के ₹15.25 करोड़ से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें- 370 बिरयानी जैसे विवाद में फंसे समय रैना! इंडियाज गॉट लेटेंट का पुराना वीडियो हुआ वायरल; लोगों का फूटा गुस्सा

फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में भी ₹3.75 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ है, जिसने ₹43.50 करोड़ की ओपनिंग की, जबकि दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, जिसने ₹23.60 करोड़ से शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed