{"_id":"69c2985ae734e5b3ae027257","slug":"akshay-kumar-clarifies-his-role-in-golmaal-5-spoke-about-ajay-devgn-and-tells-who-will-lead-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या 'गोलमाल 5' में लीड रोल में होंगे अक्षय कुमार? अभिनेता ने अटकलों पर लगाया विराम; अजय देवगन पर बोले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या 'गोलमाल 5' में लीड रोल में होंगे अक्षय कुमार? अभिनेता ने अटकलों पर लगाया विराम; अजय देवगन पर बोले
Tue, 24 Mar 2026 07:28 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:28 PM IST
सार
Golmaal 5: खबरें हैं कि 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। इस पर अभिनेता ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अजय देवगन को लेकर भी एक बात कही है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, अजय देवगन
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह 'गोलमाल 5' का भी हिस्सा होंगे। हाल ही में खबरें आईं कि अक्षय कुमार 'गोलमाल 5' में लीड रोल में होंगे। इन खबरों पर अक्षय ने रिएक्शन दिया है। रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर रिलीज हुए अनाउंसमेंट वीडियो ने इस फ्रेंचाइजी में उनकी एंट्री को लेकर काफी उत्साह पैदा किया। अब एक्टर ने साफ किया है कि फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा।
विज्ञापन
'गोलमाल 5' में अपने किरदार पर बोले अक्षय
न्यूज 18 से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मेकर्स को लगा कि मैं 'गोलमाल 5' का हिस्सा बनने के लिए काफी अच्छा हूं। अजय देवगन ही लीड रोल में हैं। मैं मुख्य किरदार नहीं निभा रहा हूं। मगर इसमें गलत क्या है? मैं फिल्म को सिर्फ एक फिल्म की तरह देखता हूं। कभी यह नहीं सोचता कि मैं उस फिल्म में क्या कर रहा हूं। मेरे लिए, यह ज्यादा जरूरी है कि फिल्म का मकसद क्या है। अगर मुझे कहानी पसंद आती है, तो मैं उसमें काम करूंगा।'

गोलमाल 5 की हुई घोषणा
- फोटो : Youtube @Rohit Shetty Picturez
परेशान नहीं हैं अक्षय कुमार
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या किसी दूसरे एक्टर की लीड वाली फ्रेंचाइजी में कदम रखने से उन्हें कोई हिचकिचाहट हुई, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा 'गोलमाल में मेरा रोल बढ़िया है, लेकिन हीरो अजय ही हैं। मुझे कोई असुरक्षा नहीं है।'

विजय-रश्मिका की शादी की क्या थी सबसे खास बात, वेडिंग प्लानर ने शेयर किया नोट; इसलिए की मां-बाप की तारीफ
अक्षय-अजय ने साथ में किया काम
आपको बता दें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों पहले भी कई बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'इंसान', 'सुहाग', 'खाकी', 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' में एक साथ काम किया है।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं।