चक नॉरिस के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया दुख, पोस्ट कर लिखा- ‘उन्होंने मुझे काफी प्रेरणा दी’
Akshay Kumar on Chuck Norris: चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर कई सेलिब्रिटी दुख जता रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चक नॉरिस का 20 मार्च को निधन हो गया। चक ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चक ने 'लोन वुल्फ मैकक्वेड', 'कोड ऑफ साइलेंस' और 'वे ऑफ द ड्रैगन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अक्षय कुमार ने जताया दुख
एक्टर अक्षय कुमार ने दिवंगत एक्टर और मार्शल आर्ट्स स्टार चक नॉरिस को श्रद्धांजलि दी। फिल्म ‘भूत बंगला’ के एक्टर ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, ‘वे ऑफ द ड्रैगन’, ‘मिसिंग इन एक्शन’ और कई फिल्मों में चक नॉरिस को देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था, वह मेरे लिए सीख थी। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनका सहज अंदाज मेरे साथ हमेशा रहा। उन्होंने मुझे काफी प्रेरणा दी है।’
Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 20, 2026
परिवार ने की निधन की पुष्टि
चक नॉरिस के परिवार ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत दुख के साथ, हमारे परिवार ने प्यारे चक नॉरिस के अचानक निधन की खबर साझा की है। हम इस बात को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन इतना जान लीजिए कि वे परिवार के साथ थे और शांति से चले गए।'