‘अब कॉमेडी करना मुश्किल हो गया है’, अक्षय कुमार का मानना रील्स-मीम्स कर रहे लोगों का मनोरंजन
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मौजूदा वक्त में मुश्किल होती कॉमेडी को लेकर बात की। जानिए स्टैंड-अप कॉमेडी को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज की तैयारी में लगे हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर चल रहा है। इस कॉमेडी फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अक्षय कुमार का मानना है कि डिजिटल दौर में कॉमेडी करना ज्यादा मुश्किल हो गया है। जहां मीम्स और इंस्टाग्राम रील्स रोजाना लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक्टर ने स्टैंड-अप कॉमेडियंस की भी तारीफ की कि वे किस तरह लोगों को हंसाते हैं।
आज हर जगह रील्स और मीम्स के जरिए कॉमेडी कंटेंट मौजूद है
पीटीआई से बातचीत में अक्षय ने माना कि मौजूदा वक्त में कॉमेडी करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अब और भी मुश्किल हो गया है। आज हर जगह रील्स, मीम्स और कॉमेडी कंटेंट मौजूद हैं। लेकिन कॉमेडी एक बड़ी नदी की तरह है; यह कभी सूखती नहीं है।
कॉमेडी के कई रूप हैं, जैसे फिजिकल कॉमेडी, सिचुएशनल कॉमेडी, स्लॅपस्टिक कॉमेडी और डार्क ह्यूमर। एक्टर ने भारत में पिछले कुछ साल में कॉमेडी के नए तरीकों जैसे स्टैंड-अप के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को हंसाने के अनगिनत तरीके हैं।
अगर आप इंस्टाग्राम खोलें, तो आपको ढेर सारे मीम्स और मजेदार वीडियो मिल जाएंगे। लोग रोजाना कॉमेडी देखते-सुनते हैं। बहुत सारे कॉमेडी शो और टैलेंटेड स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं जो नया कंटेंट बना रहे हैं।
लेकिन लोगों को हंसाना आज भी सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लोग अक्सर कॉमेडी को कमतर आंकते हैं। मैं स्टैंड-अप कॉमेडियन का बहुत सम्मान करता हूं। दर्शकों के सामने अकेले खड़े होकर लोगों को हंसाना वाकई बहुत मुश्किल काम है।
अक्षय अब 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय 30 से ज्यादा एक्टर्स की कास्ट को लीड कर रहे हैं, जिनमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, आफताब शिवदसानी, तुषार कपूर, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार शामिल हैं। 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।