फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Joins Rohit Shetty Comedy Brunch Golmaal 5 As Lead Antagonist Shooting Start From February Last

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में विलेन की भूमिका निभाएगा ये सुपरस्टार? जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Tue, 03 Feb 2026 01:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 01:15 PM IST
सार

Golmaal 5 Update: रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फिल्म में एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। जानिए कौन है ये सुपरस्टार…

विज्ञापन
Akshay Kumar Joins Rohit Shetty Comedy Brunch Golmaal 5 As Lead Antagonist Shooting Start From February Last
अजय देवगन और रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ की पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ऐसी चर्चाएं हैं कि इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल तक फिल्म रिलीज करने की योजना है। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इसके मुताबिक, फिल्म में एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार की हुई एंट्री
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। खासबात ये है कि अक्षय को फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में लिया गया है। यानी ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन और फिल्म के बाकी मेन किरदारों का अक्षय कुमार से मुकाबला होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। इसमें जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, जो ‘गोलमाल’ के जॉनर को और भी मजबूत बनाएगी। अक्षय कुमार के फिल्म से जुड़ने की खबरें आने पर अब ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। क्योंकि फैंस हमेशा अक्षय कुमार को कॉमेडी फिल्मों में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

फिल्म की पुरानी कास्ट आएगी नजर, शरमन जोशी की होगी वापसी
खबरों के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ में काल्पनिक तत्वों को शामिल किया जाएगा। यह इस फ्रेंचाइज की मशहूर शरारतों पर आधारित सिचुएशनल कॉमेडी से हटकर एक नई कहानी दिखाएगी। फिल्म में हर पार्ट की तरह अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े यहां भी दिखाई देंगे। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी फिल्म का हिस्सा रहेंगे। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘गोलमाल फन अनलिमिटेड’ का हिस्सा रहे शरमन जोशी भी ‘गोलमाल 5’ में वापसी कर रहे हैं। जबकि करीना कपूर खान की भूमिका की पुष्टि अभी बाकी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर

फरवरी के अंत तक शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
‘गोलमाल 5’ की शूटिंग फरवरी के अंत तक शुरू होने की संभावना है। जबकि फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल निर्देशक रोहित शेट्टी जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। इसके बाद वो ‘गोलमाल 5’ पर काम शुरू करेंगे। जबकि अजय देवगन ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अक्षय कुमार अनीस बज्मी की विद्या बालन के साथ कॉमेडी फिल्म पूरी करने के बाद शूटिंग शुरू करेंगे। अक्षय कुमार के पास ‘भागम भाग 2’ भी है, जिसका निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं और जिसकी शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed