फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Hera Pheri will re release on 25 anniversary Firoz Nadiadwallah update

Hera Pheri: 25वीं सालगिरह पर फिर से होगी रिलीज होगी 'हेरा फेरी'? निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया सच

Wed, 05 Mar 2025 03:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

हेरा फेरी के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने हाल ही में खुलासा किया कि क्या वह अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी को फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं?

विज्ञापन
Akshay Kumar Paresh Rawal Suniel Shetty Hera Pheri will re release on 25 anniversary Firoz Nadiadwallah update
अक्षय कुमार परेश रावल, सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की 'हेरा फेरी' बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी कल्ट-क्लासिक्स में से एक है। इस महीने के आखिर में 31 जनवरी को यह फिल्म अपनी रिलीज के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी। री-रिलीज के दौर में निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने हाल ही में खुलासा किया कि क्या वह भी फिल्म को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं?

विज्ञापन

फिल्म दोबारा होगी रिलीज?
निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा से बताया कि क्या हेरा फेरी के समर्पित प्रशंसक को देखते हुए वह फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा फैसला है, जो मैं अकेले नहीं लूंगा। कागजों पर मैं फिल्म का मालिक हूं, लेकिन नैतिक रूप से अक्षय जी, परेश जी और सुनील जी भी फिल्म के उतने ही मालिक हैं, इसलिए हम मिलकर फैसला लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

री-रिलीज हुई फिल्म तो करेगी अच्छा प्रदर्शन
साथ ही उन्होंने आगे यह स्वीकार करते हुए अपना विश्वास व्यक्त किया कि जब भी वे इसे फिर से रिलीज करेंगे, उन्हें यकीन है कि यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा देगी। नाडियाडवाला ने 'फिर हेरा फेरी' (2006) को 19 साल और हेरा फेरी को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों के बीच फिल्म का आज भी लोकप्रिय बने रहना, बहुत अच्छी बात है और इसके लिए उन्होंने कुछ नहीं किया है। यह अपने आप हुआ है।

विज्ञापन

मीम्स की दुनिया में भी फिल्म का राज
'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' ने मीम्स की दुनिया में भी पंथ का दर्जा हासिल कर लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नाडियाडवाला ने लेखक नीरज वोरा को उनके मजाकिया संवादों में उनकी मासूमियत के लिए श्रेय दिया। उन्होंने उनसे सीखी गई मूल्यवान सीख के बारे में बात की और कहा कि कोई क्या कह रहा है यह महत्वपूर्ण है, लेकिन कोई इसे कैसे कह रहा है यह उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed