फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Paresh Rawal Sunile Shetty Viral Video From Film Welcome to the Jungle Shooting Set

अक्षय कुमार ने बजाई बांसुरी, डांस करती दिखीं दिशा पाटनी; देखें ‘वेलकम टू द जंगल’ का वायरल वीडियो

Fri, 14 Nov 2025 03:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Nov 2025 03:25 PM IST
सार

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से अक्षय कुमार और को-स्टार्स का एक वीडियो वायरल है, जिसमें सभी डांस रिहर्सल कर रहे हैं। वीडियो काफी फनी है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Paresh Rawal Sunile Shetty Viral Video From Film Welcome to the Jungle Shooting Set
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani

विस्तार

अक्षय कुमार जब सेट पर होते हैं, तो एक्टिंग के अलावा खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ नामी एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। सेट पर उन्हें डायरेक्टर अहमद खान एक डांस सीक्वेंस समझा रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस को यह वीडियो पसंद आया। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार का दिखा मस्ती भरा अंदाज 
वायरल वीडियो में कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान अक्षय कुमार को एक डांस सीन की रिहर्सल करा रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार काफी मस्ती के मूड में दिखे। वह बांसुरी हाथ में लिए नजर आए। बांसुरी बजाने की रिहर्सल भी करते दिखे। अक्षय के अलावा वीडियो में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। सभी मस्ती भरे अंदाज में डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

अरशद ने बजाया ड्रम, दिशा ने किया डांस
अक्षय ने जहां बांसुरी बजाई। वहीं अरशद वासरी ड्रम बजाते दिखे। साथ ही दिशा पाटनी डांस करती नजर आईं। परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर भी इस प्रैक्टिस में शामिल होकर काफी एंज्वॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


अक्षय ने एयरपोर्ट पर भी पैपराजी संग की मस्ती
फिल्म सेट पर ही अक्षय मस्ती-मजाक नहीं करते हैं। वह पैपराजी संग भी मस्ती कर लेते हैं। उनका एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हैं, जिसमें वह पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। साथ ही पैपराजी को मनचाहे पोज भी दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


अक्षय की आने वाली फिल्में 
हाल ही में अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आए। अगले साल उनकी एक फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। साथ ही वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म 'हैवान' कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed