जब अक्षय कुमार को लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है, सुनाया अपने शुरुआती दिनों का किस्सा
Akshay Kumar: रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फार्च्यून' के हालिया 'शार्क टैंक इंडिया स्पेशल एपिसोड' में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए, क्योंकि इस घटना के बाद उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर अक्षय कुमार फिलहाल रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फार्च्यून' होस्ट कर रहे हैं। शो के स्पेशल एपिसोड में अक्षय के साथ मंच पर अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर मौजूद थे। इस बीच रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान अक्षय से सवाल पूछा गया कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘गजब बेइज्जती’ वाला पल कौन सा था। इसके बाद जो अक्षय ने किस्सा सुनाया, उसे सुनकर तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
सबसे गजब बेइज्जती वाला पल
रैपिड फायर राउंड के दौरान अमन गुप्ता ने अक्षय कुमार से पूछा, ‘आपकी सबसे गजब बेइज्जती वाला पल कौन सा रहा।’ तब अक्षय ने कई साल पहले हुए एक किस्से को याद किया, जब वो अपने एक बेहद करीबी दोस्त के साथ एक बड़ी पार्टी में शामिल हुए थे।
इस बीच वहां उनकी किसी से बहस हो गई और किसी ने उनके दोस्त को बार-बार गाली देना शुरू कर दिया। अक्षय ने कहा, ‘उसने एक बार गाली दी, मैंने उसे मना किया। लेकिन वो फिर भी नहीं माना और मेरे मना करने के बावजूद गाली देता रहा। जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गया।
मुझे लगा मेरा करियर खत्म हो गया
अक्षय ने कहा, ‘वो बहुत बड़ी पार्टी थी...मेरा दोस्त सच में रोने लगा था। मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया। हमने उस पर पानी डाला और मैं प्रार्थना कर रहा था कि उसे होश आ जाए। खुशकिस्मती से थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति होश में आ गया। वो पल किसी चमत्कार से कम नहीं लगा। अगर आज ऐसा होता तो मैं कभी ऐसे रिएक्ट नहीं करता। मेरे लिए यही असली गजब बेइज्जती का पल था, ऐसा कुछ जिसे मैं बदलना चाहूंगा अगर कर सकूं। आज अगर ऐसा कुछ हुआ होता, तो मैं बस वहां से चला जाता।’ बता दें, ये एपिसोड 16 फरवरी को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।