'भूत बंगला' का नया पोस्टर आया सामने, उल्टे लटके दिखे अक्षय; जानें कब रिलीज होगा टीजर?
Bhooth Bangla Teaser Release Date: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर जल्द रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही एक्टर का फिल्म से एक और लुक सामने आया है। फिल्म से जुड़ी जानकारी अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खास कॉमिक अंदाज में होंगे अक्षय
बुधवार को अक्षय ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा किया। इस पोस्टर में एक्टर पेड़ से उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दूसरी तरफ एक चमगादड़ भी लटका हुआ है।
पीछे अंधेरा और घना जंगल नजर आ रहा है। वहीं एक पुरानी सी हवेली भी दिखाई दे रही है। क्योंकि यह एक हॉरर-कॉमेडी है ऐसे में अक्षय कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार के इस सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर गुरुवार को रिलीज होगा। अक्षय ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- 'जब तक फिल्म का टीजर नहीं आ जाता, तब तक इसी तरह लटका हुआ हूं।'
कब रिलीज हाेगी फिल्म
‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम किरदारों में होगें। अभी मेकर्स की तरफ से कास्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।