फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Reveals His Favourite Food Says I Also Did Not Know What Is Avocado

‘मुझे नहीं पता था एवोकाडो क्या होता है?’ अक्षय कुमार ने बताया अपना पसंदीदा खाना; बोले- जो मजा थाली में वो…

Mon, 09 Mar 2026 08:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 08:55 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने विदेशी व आधुनिक खानों को लेकर भी बात की। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Akshay Kumar Reveals His Favourite Food Says I Also Did Not Know What Is Avocado
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा वो अपने रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने अपने पसंदीदा खाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें वास्तव में आधुनिक वैश्विक व्यंजनों के बजाय सादा, पारंपरिक भारतीय खाना अधिक पसंद है।

विज्ञापन

अक्षय को भाता है गुजराती खाना
डिजिटल क्रिएटर विराज गेहलानी के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने एवोकाडो टोस्ट और ट्रफल पास्ता जैसे आधुनिक खानों का मजाक उड़ाया। साथ ही उन्होंने गुजराती व्यंजनों के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की।

विज्ञापन


विराज एक गुजराती परिवार से आते हैं। उन्होंने बड़े होने के दौरान अपने घर में अपनाई जाने वाली खाने की रूटीन के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं गुजराती परिवार से आता हूं। हमारे घर में दिनचर्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को तुअर की दाल, मंगलवार को सामान्य, बुधवार को मूंग की दाल, शुक्रवार को कढ़ी और शनिवार को उड़द की दाल। उनकी बात सुनकर अक्षय ने तुरंत इस खाने के प्रति अपना प्यार जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि यार गुजराती खाना मेरे को बहुत मजा आता है। मुझे तो गुजराती थाली भी बहुत सही लगती है।

अक्षय ने लिए विदेशी खाने के मजे
विराज ने कहा कि घर पर मौसमी व्यंजन भी उनके भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। सीजन हो तो उंधियू भी बन जाता है। इस दौरान विराज ने बताया कि जब से मेरी शादी हुई है मेरा खाना बदल गया है।

अब मैं सोमवार को एवोकैडो और मंगलवार को खमीरी रोटी खाता हूं। मैं अब ट्रफल मशरूम पास्ता खाता हूं। ये बहुत महंगा है और मुझे पसंद भी नहीं है, लेकिन मेरी पत्नी कहती है कि खाना तो पड़ेगा ही। इस पर अक्षय ने पूछा कि इसे खाने का क्या फायदा?

इस पर विराज ने कहा कि मुझे नहीं पता इसे खाने का क्या फायदा है। अक्षय ने कहा कि पहले मुझे भी नहीं पता था कि एवोकाडो क्या होता है, बाद में जाके पता चला कि वो एक कमाल का फल है।

 

Akshay Kumar Reveals His Favourite Food Says I Also Did Not Know What Is Avocado
भूत बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ है। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसके जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की पाइपलाइन में ‘हैवान’ और ‘भागम भाग 2’ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed