सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Reveals How Life Changed After Marriage With Twinkle Khanna Says Goddess Lakshmi enters the house

‘बीवी के आने से घर में लक्ष्मी आती है’, अक्षय कुमार ने बताया ट्विंकल से शादी के बाद जीवन में आए क्या बदलाव?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar On Life After Marriage: अक्षय कुमार शादीशुदा जीवन के 26 साल खुशी-खुशी बिता चुके हैं। अब अभिनेता ने बताया कि शादी के बाद उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आया है…

Akshay Kumar Reveals How Life Changed After Marriage With Twinkle Khanna Says Goddess Lakshmi enters the house
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपने रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के इंडियन वर्जन को लेकर चर्चाओं में हैं। गेम शो के आगामी एपिसोड में अक्षय कुमार ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की। खासकर शादी के बाद आए बदलावों और मजेदार अनुभवों के बारे में। उनके साथ मंच पर नवविवाहित इन्फ्लुएंसर और स्टैंड-अप कॉमेडियन विराज गेलानी भी मौजूद थे।

Trending Videos

पत्नी के आने से जीवन में अनुशासन आ जाता है
शो के दौरान अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपने 26 साल के वैवाहिक सफर पर बात की। अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे एक पार्टनर एक पुरुष के अस्त-व्यस्त जीवन में अनुशासन और समृद्धि लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शादी एक समझौते की तरह काम करती है, जो एक पुरुष के खान-पान से लेकर उसकी दैनिक आदतों तक सब कुछ बेहतर बना देती है। अक्षय ने कहा कि कमाल है यार, बीवी घर पर आती है, सब कुछ बदल जाता है। आदमी जो इस्तेमाल करता था और क्या इस्तेमाल करने लग जाता है। क्या खाता था, फिर एक सेटलमेंट आ जाती है।

Akshay Kumar Reveals How Life Changed After Marriage With Twinkle Khanna Says Goddess Lakshmi enters the house
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी अच्छे भाग्य की शुरुआत करती है
इस दौरान अक्षय ने ये भी बताया कि कैसे एक पत्नी अच्छे भाग्य की शुरुआत करती है। उन्होंने कहा कि घर में अपने आप अच्छा खाना बनाना शुरू हो जाता है। बीवी के आने से, वकाई लोग सच ही कहते हैं कि घर में लक्ष्मी आती है और सही भी कहते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘रिश्तों में मैं हमेशा खुश नहीं रहा’, सैफ अली खान ने शादी और पार्टनर पर की बात; बोले- मुझे चाहिए केयर व प्यार

अक्षय और ट्विंकल की शादी को हो गए 26 साल
अक्षय कुमार ने साल 2000 में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। अब दोनों की शादी को 26 साल पूरे हो चुके हैं। अब दोनों के दो बच्चे भी हैं- एक लड़का और एक लड़की। दोनों अपनी शादी में काफी खुश हैं और बी-टाउन के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। 

Akshay Kumar Reveals How Life Changed After Marriage With Twinkle Khanna Says Goddess Lakshmi enters the house
भूत बंगला - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रियदर्शन के साथ इन दो फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म 'भूत भंगला' में विद्या बालन, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह सैफ अली खान, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर के साथ 'हैवान' में भी दिखाई देंगे। इन दोनों ही फिल्मों का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। वहीं उनके पाइपलाइन में ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed