फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Riteish Deshmukh Film Housefull 5 Last Schedule Has Started Sonam Bajwa Also Be Part

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर

Wed, 27 Nov 2024 11:36 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 27 Nov 2024 11:36 AM IST
सार

हाउसफुल सीरीज की कॉमेडी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। जल्द ही ‘हाउसफुल 5’ भी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। हाल ही में इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Riteish Deshmukh Film Housefull 5 Last Schedule Has Started Sonam Bajwa Also Be Part
हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘हाउसफुल’ सीरीज की अब तक की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। यही कारण है कि लगातार इसके अगले पार्ट बन रहे हैं। ‘हाउसफुल 5’ भी लगभग बनने को तैयार है। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने एक फैसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी
साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने अपनी एक फैसबुक पोस्ट में बताया कि ‘हाउसफुल 5’ का आखिरी शूटिंग शेड्यूल शुरू होगा गया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की एक तस्वीर भी साथ में साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामी स्टार कास्ट है शामिल 
‘हाउसफुल 5’ में एक बड़ी स्टार कास्ट शामिल है। जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, श्रेय तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया जैसे कई नाम शामिल हैं। अक्षय और रितेश पहले रिलीज हो चुकी ‘हाउसफुल’ सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं। दोनों की कॉमेडी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में जैकलीन और नरगिस कॉमेडी के साथ ग्लैमरस भी एड करेंगी।

विज्ञापन

Akshay Kumar Riteish Deshmukh Film Housefull 5 Last Schedule Has Started Sonam Bajwa Also Be Part
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम बाजवा भी आएंगी नजर 
पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम सोनम बाजवा भी ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा बनेंगी। वह अब तक कई पंजाबी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी फिल्म में उनको कॉमेडी करते हुए देखना दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा। 

तरुण मनसुखानी कर रहे हैं डायरेक्शन 
इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘ड्राइव’ और ‘दोस्ताना’ जैसी बड़ी फिल्में बना चुके हैं। ‘दोस्ताना’ भी एक कॉमेडी फिल्म रही जिसे तरुण ने डायरेक्ट किया था। ऐसे में ‘हाउसफुल 5’ के साथ तरुण पूरा जस्टिस कर सकते हैं। यही वजह है कि साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें इस फिल्म की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed