फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Share Funny Video Of Twinkle Khanna On 25th Marriage Anniversary Remembers Mother In Law Advice

शादी की 25वीं सालगिरह पर अक्षय को याद आई सास की सलाह, ट्विंकल को किया सलाम; बोले- ये सीधी चलना भी नहीं चाहती

Sat, 17 Jan 2026 02:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 PM IST
सार

Akshay Kumar’s 25th Marriage Anniversary: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना आज अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अक्षय ने ट्विंकल का एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिस पर उन्हें अपनी सास की सलाह याद आ गई। जानिए सास ने दी थी क्या सलाह…

विज्ञापन
Akshay Kumar Share Funny Video Of Twinkle Khanna On 25th Marriage Anniversary Remembers Mother In Law Advice
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna

विस्तार

बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में शामिल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी की सिल्वर जुबली पर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को खास अंदाज में विश किया है। अक्षय ने ट्विंकल का एक मजेदार वीडियो साझा किया है और साथ में एक लंबा और प्यारा नोट भी लिखा है। साथ ही उन्होंने ट्विंकल की मां की उस सलाह को भी याद किया, जो उन्होंने शादी के वक्त अक्षय को दी थी।

विज्ञापन

अक्षय ने साझा किया ट्विंकल का अजीबोगरीब वॉक
अक्षय कुमार ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अक्षय ने ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्विंकल खन्ना स्लो मोशन में बड़े ही अनोखे अंदाज में डांस करते हुए चल रही हैं। वो अजीबोगरीब स्टेप्स कर रही हैं। इस वीडियो पर अक्षय ने ऊषा उत्थुप का ‘रंबा हो शंबा हो’ गाना लगाया है। इसके साथ ही अक्षय ने एक मजेदार नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


 

शादी वाले दिन सास ने दी थी सलाह
वीडियो के साथ साझा किए गए अपने इस नोट में अक्षय ने लिखा, ‘जब 2001 में इसी दिन हमारी शादी हुई थी, तब उसकी मां ने कहा था, ‘बेटा, अजीबोगरीब स्थितियों में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि वो बिल्कुल ऐसा ही करेगी।’ 25 साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती। उनकी बेटी तो सीधी चलना भी नहीं चाहती। वो तो जिंदगी में नाचते-नाचते जीना पसंद करती है। पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक मेरी उस प्यारी पत्नी को सलाम जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती है। हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो टीना। 25 साल की मस्ती, जिसे हम दोनों प्यार करते हैं।’

Akshay Kumar Share Funny Video Of Twinkle Khanna On 25th Marriage Anniversary Remembers Mother In Law Advice
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna

शादी से पहले ट्विंकल ने चेक की थी अक्षय की फैमिली की हेल्थ हिस्ट्री
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अपनी शादी को लेकर ट्विंकल खन्ना ने एक किस्सा साझा किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि शादी से पहले उन्होंने अक्षय कुमार को बिना बताए उनकी फैमिली की मेडिकल हिस्ट्री चैक करवाई थी। इसके पीछे ट्विंकल का कहना था कि आप शादी इसलिए करते हैं ताकि बच्चे हों। तो आप अपने खानदान में यह जेनेटिक स्ट्रेन ला रहे हैं। मैं जानना चाहती थी कि उनके खानदान में कौन-कौन सी बीमारियां हैं। उनके चाचाओं के बाल किस उम्र में झड़ गए थे। कंचन चाची की मौत किस बीमारी से हुई थी। बात में ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने ये सारे टेस्ट पास कर लिए थे। साथ ही ट्विंकल ने ये भी बताया था कि उनकी शादी को लेकर एक ज्योतिषी ने घोषणा की थी।

यह खबर भी पढ़ेंः क्या पति ने किया था सना खान का ब्रेनवॉश ? जानिए क्यों मेंहदी के वक्त पति का नाम नहीं बता पाई थीं एक्ट्रेस

छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें अक्षय कुमार जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वो मशहूर रियलिटी शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ को भारत में ला रहे हैं। अक्षय इस शो को होस्ट करेंगे। वहीं इस साल अक्षय की कई फिल्में भी रिलीज होनी हैं। इनमें प्रियदर्शन के साथ ‘भूत बंगला’ और वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल हैं। इसके अलावा प्रियदर्शन के साथ उनकी एक और फिल्म ‘हैवान’ की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है, ऐसे में संभव है कि हैवान भी इसी साल के अंत तक रिलीज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed