फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar shares His childhood memories recalls how his father made him wrestle professionals as a kid

'ये मेरे घर के कल्चर में था';  अक्षय कुमार ने शेयर कीं बचपन की यादें, सुनाया पिता से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा

Tue, 17 Mar 2026 01:44 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 17 Mar 2026 01:44 PM IST
सार

Akshay Kumar Childhood Memories: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ी बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें बचपन में पेशेवर पहलवानों से लड़वाते थे।

विज्ञापन
Akshay Kumar shares His childhood memories recalls how his father made him wrestle professionals as a kid
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार फैमिली ड्रामा और कॉमेडी फिल्मों के अलावा एक्शन मूवीज में भी खूब पसंद किए जाते हैं। वे मार्शल आर्ट में पारंगत हैं। खिलाड़ी कुमार का कहना है कि उनके घर का माहौल ऐसा था, जहां उन्हें शुरू से इसकी ट्रेनिंग मिली। अभिनेता ने बचपन की कुछ यादें साझा करते हुए कहा कि उनके पिता उन्हें पेशवर पहलवानों से कुश्ती कराते थे।

विज्ञापन


'घर में आम थीं कुश्ती और दंगल की बातें'
अभिनेता अक्षय कुमार काफी साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। हाल ही में समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक बातचीत में उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए बचपन के कुछ पसंदीदा पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे छोटे थे, तब उनके पिता एक काम जरूर करते थे और वह था कि वे उन्हें पेशेवर पहलवानों से कुश्ती लड़वाते थे। उन्होंने बताया कि उनके घर में कुश्ती और दंगल की बातें आम थीं।
विज्ञापन


अक्षय बोले- 'आज वही काम आया'
अक्षय कुमार का कहना है, 'मेरे घर के कल्चर में यह था। मेरे पापा जो पहलवान थे, तो मेरे कल्चर में थे मार्शल आर्ट की बात करना, कुश्ती की बात करना, कुश्ती करना आम था। मेरे पिताजी पेशेवर पहलवानों को जानते थे। मुझे लड़वाते थे और आज वही मेरे काम में आया'। अक्षय कुमार ने माता-पिता को सलाह दी कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को कैसे निखारें। खिलाड़ी ने कहा कि माता-पिता को उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जिनमें उनके बच्चे दिलचस्पी लेते हैं। उन्हीं पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी ने माता-पिता को दी यह सलाह
अक्षय का कहना है कि, 'पता करिए कि आपका बच्चा किस चीज में इंटरेस्ट रखता है। कभी-कभी होता है बच्चे की दिलचस्पी पढ़ाई-लिखाई में नहीं है, लेकिन किसी और चीज में है। कोशिश करिए उसको इतना समझाइए कि बेटा एक एजुकेशन पूरी कर ले, उसके बाद मैं तेरे साथ ही हूं। उसको लेकिन छोड़िए मत जो वो चाहता है करना'। अक्षय कुमार इन दिनों शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed