फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Shares Wife Twinkle Khanna Secret Trick To Show Her Anger With Him Riteish Genelia Got Shocked

नाराज होने पर ट्विंकल खन्ना करती हैं ये काम, अक्षय ने बताई बीवी की अजीब हरकत; सुनकर हैरान रह गए रितेश-जेनेलिया

Wed, 21 Jan 2026 08:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jan 2026 08:02 PM IST
सार

Akshay Kumar On Twinkle Khanna: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल पूरे हो चुके हैं। अब अक्षय ने ट्विंकल खन्ना की एक अजीबोगरीब हरकत के बारे में खुलासा किया है। जानिए गुस्सा होने पर क्या करती हैं ट्विंकल…

विज्ञापन
Akshay Kumar Shares Wife Twinkle Khanna Secret Trick To Show Her Anger With Him Riteish Genelia Got Shocked
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार नए रियलिटी शो 'द व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के होस्ट के रूप में टेलीविजन पर वापसी करने जा रहे हैं। शो के कई प्रोमो सामने आए हैं। पहला एपिसोड मजेदार होने वाला है। इसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और श्रेयस तलपड़े मेहमान के रूप में नजर आएंगे। इस दौरान तीनों गेम भी खेलते हैं। अब शो के प्रोमो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में बात करते हैं। इस दौरान अक्षय बताते हैं कि जब ट्विंकल नाराज होती हैं, तो क्या करती हैं और कैसे उन्हें पता चलता है कि ट्विंकल नाराज हैं। इस दौरान रितेश और जेनेलिया भी अपनी शादी के बारे में बता करते हैं।

विज्ञापन

रितेश हैं सॉरी देशमुख
प्रोमो की शुरुआत में अक्षय कुमार रितेश देशमुख से पूछते हैं, ‘तेरी शादी को कितने साल हुए हैं?’ जवाब में रितेश ने बताया कि उन्होंने जेनेलिया को 10 साल तक डेट किया और उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं। इसके बाद अक्षय बताते हैं कि उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं और वो पत्नी से माफी मांगने के बारे में मुफ्त सलाह देते हैं। इस पर जेनेलिया मजाक में कहती हैं, ‘ये (रितेश) सॉरी देशमुख हैं।’

विज्ञापन

नाराज होने पर अक्षय के साइड का बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल
इसके बाद अक्षय ने ट्विंकल के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। गुस्सा होने पर ट्विंकल की आदत के बारे में बताते हुए अक्षय कहते हैं, ‘मेरी बीवी का अलग है। मेरी बीवी जब मुझसे गुस्सा होती है, तो पता मुझे कब पता चलता है? जब मैं सोने जाता हूं। क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, मेरी साइड का जो बिस्तर है वो गीला होता है। क्योंकि उसने उस पर पानी डाला होता है।’ अक्षय के इस खुलासे के बाद रितेश, जेनेलिया और श्रेयस तलपड़े हैरान रह गए और हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में हुई थी अक्षय और ट्विंकल की शादी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी 17 जनवरी 2001 को हुई थी। कपल ने 2002 में अपने बेटे आरव और 2012 में अपनी बेटी नितारा का स्वागत किया। हाल ही में शादी की 26वीं सालगिरह पर अक्षय ने ट्विंकल का एक मजेदार वीडियो साझा किया था। साथ में अपनी सासू मां की सलाह को भी याद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed