Aarav Kumar: सुपरमैन से हुई अक्षय कुमार के बेटे की तुलना, आरव को देख यूजर्स को क्यों याद आए पैट कमिंस? जानिए
Akshay Kumar Son Aarav Look Viral: क्रिसमस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स, नेपो किड्स को पार्टी करते हुए देखा गया। अक्षय कुमार के बेटे आरव भी दोस्त संग पार्टी करते दिखे। अक्षय के बेटे के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो पर, आरव के लुक पर यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार के बेटे आरव 23 साल के हैं। अभी तक बाकी नेपो किड्स की तरह वह फिल्मी दुनिया में नहीं आए हैं। लेकिन जब-तब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। क्रिसमस के मौके पर भी उन्हें मुंबई में दोस्तों के साथ देखा गया। इन वीडियोज में आरव का लुक देखकर कई यूजर्स ने उनकी तुलना सुपरमैन फेम एक चर्चित एक्टर से की। वहीं कुछ लोगों को आरव एक नामी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की कॉपी नजर आ रहे हैं। जानिए, किस-किस से आरव के लुक को कंपेयर किया जा रहा है।
सुपरमैन फेम एक्टर क्लार्क केंट से की तुलना
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक की तुलना ‘सुपरमैन’ फेम हॉलीवुड एक्टर क्लार्क केंट से की। वहीं कुछ यूजर्स को वह ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस जैसे लगे। यहां तक की कुछ लोगों ने आरव के लुक को इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी से लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसा बता दिया। वैसे कुछ यूजर्स ने आरव के लुक को पसंद किया, उनके लिए हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए।
ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया', 23 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे आरव; लिखा प्यारा नोट
फिल्मों में नहीं आएंगे आरव
कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के करियर प्लान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आरव फिल्मों में नहीं आना चाहता है। उसे पढ़ाई-लिखाई में रुचि है। वह फिल्मों में आने की बजाय डिजाइनर बनने का ख्वाब देखता है।

अक्षय कुमार के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म ‘हैवान’ कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल है। फिल्म से उनका एक लुक भी लीक हुआ, जिसे फैंस ने पसंद किया। इसके अलावा वह अगले साल एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।