फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar strongly reacts on pahalgam terror attack at kesari chapter 2 screening fans abused pakistan

Akshay Kumar: 'वो गुस्सा फिर से जगा है', 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में पहलगाम हमले पर अक्षय ने दिखाया रौद्र रूप

Sat, 26 Apr 2025 09:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Apr 2025 09:43 PM IST
सार

Akshay Kumar On Pahalgam Attack: अक्षय कुमार शनिवार को केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई के एक थिएटर में गए और वहां उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Akshay Kumar strongly reacts on pahalgam terror attack at kesari chapter 2 screening fans abused pakistan
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार शनिवार को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए एक मूवी थिएटर में मौजूद थे। अभिनेता के साथ उनके सह-कलाकार माधवन भी थे, जब उन्होंने फिल्म खत्म होने के बाद सीधे दर्शकों से बात की। अभिनेता ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा कि इस घटना ने उसी गुस्से को जन्म दिया है, जो कोर्ट रूम ड्रामा में उनके किरदार ने महसूस किया था।

विज्ञापन

 

अक्षय ने दर्शकों से कही ये बात
इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में प्रशंसकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बात करते हुए स्टार का वीडियो कैद किया। आर माधवन उनके पास खड़े थे। अक्षय ने माइक लिया और दर्शकों से बात करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से आज भी हमारे सब के दिल में वह गुस्सा फिर से जगा है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं वह मैं किस चीज की बात कर रहा हूं।'
अक्षय ने आगे कहा, 'आज भी हम उन आतंकवादियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने इस फिल्म में कहा था, क्या (आज भी हम हैं) फिर से वही गुस्सा महसूस हो रहा है। आप सभी ठीक-ठीक जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी मैं आतंकवादियों को वही कुछ शब्द कहना चाहता हूं जो मैंने फिल्म में कहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों ने दिया ये जवाब
दर्शकों ने अक्षय के डायलॉग का जवाब दिया। दरअसल, फिल्म में एक सीन के दौरान अक्षय ने जलियांवाला बाग के आरोपियों को गाली दी थी और वहीं, डायलॉग आज दर्शकों ने पाकिस्तान के लिए इस्तेमाल किया। अक्षय कुमार ने इससे पहले एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर दुष्टता है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।'
Dharmendra: जब दिलीप कुमार ने सनी देओल को प्यार से मारा था मुक्का, धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर

विज्ञापन

'केसरी चैप्टर 2' की कहानी
'केसरी चैप्टर 2' रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है, जो सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर केंद्रित है। अक्षय ने वास्तविक जीवन के व्यक्ति सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक वकील हैं, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed