Kesari 2: अक्षय ने जताया पीएम मोदी का आभार, केसरी 2 की रिलीज से पहले शंकरन नायर को सम्मानित करने पर जताई खुशी
Kesari 2: अक्षय कुमार 'केसरी 2' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह शंकरन नायर की भूमिका निभाएंगे। अब उन्होंने ट्वीट साझा कर पीएम मोदी की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने वकील और राष्ट्रवादी चेट्टूर शंकरन नायर को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। नायर एक ऐतिहासिक शख्सियत हैं, जिनकी भूमिका वह अपनी आगामी फिल्म केसरी चैप्टर 2 में निभाएंगे। सोमवार (14 अप्रैल) को अक्षय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पीएम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हरियाणा में अपने भाषण के दौरान नायर को याद करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय ने जताया पीएम मोदी का आभार
अक्षय ने ट्वीट किया, 'महान चेत्तूर शंकरन नायर जी और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विशेष रूप से युवा पीढ़ी उन महान महिलाओं और पुरुषों को महत्व दें, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी कि हम एक स्वतंत्र देश में सांस लें।'
अक्षय कुमार की पोस्ट
उन्होंने कहा, 'हमारा केसरी चैप्टर 2, सभी को यह याद दिलाने का एक विनम्र प्रयास है कि हमें अपनी स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।' इससे पहले आज प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के लिए केरल में जन्मे वकील चेत्तूर शंकरन नायर की सराहना की।
Thank you Prime Minister Shri @narendramodi ji for remembering the great Chettur Sankaran Nair ji and his contribution to our freedom struggle. It is so important that we as a nation, especially the younger generation values the great women and men who fought valiantly to ensure… pic.twitter.com/Na2Dr9ff5t
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 14, 2025
The DDLJ Musical: 'कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे' के कलाकारों का खुलासा, यूके प्रीमियर से पहले गुरुद्वारा पहुंची टीम
पीएम मोदी ने की शंकरन नायर की सराहना
यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कल पूरे देश ने बैसाखी मनाई, लेकिन जलियांवाला बाग हत्याकांड के 106 साल भी पूरे हो गए। हम उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने इस हत्याकांड में अपनी जान गंवाई। इसका एक और पहलू है, जिसे अंधेरे में फेंक दिया गया। यह पहलू है 'मानवता के साथ, देश के साथ खड़े होने का बुलंद जज्बे का। इस जज्बे का नाम है शंकरन नायर।' बहुत से लोग उन्हें नहीं जानते, लेकिन हाल ही में उनके बारे में बहुत सारी बातें हो रही हैं। वह एक प्रसिद्ध वकील थे और उन दिनों ब्रिटिश काल में उन्होंने बहुत बड़े पद पर कार्य किया था।'
PYRE: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को मिली बड़ी उपलब्धि, इस महोत्सव में मिले छह नामांकन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय केसरी 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह दिग्गज वकील की भूमिका निभाएंगे। आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित केसरी 2 का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के शक्तिशाली अध्याय को उजागर करना है, जो शंकरन नायर की कानूनी लड़ाई पर केंद्रित है।