सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar trolled on social media for joining Vimal Zubaan Kesari with ajay devgn and shahrukh khan

Akshay Kumar Troll: शाहरुख-अजय के बाद अक्षय कुमार बोलेंगे- जुबां केसरी? प्रोमो देख अभिनेता पर फूटा लोगों का गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 13 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पान मसाला की कंपनी के नए टीजर में अजय देवगन और शाहरुख खान के अलावा एक और एक्टर दिखाई दे रहा है। दावा है कि टीजर में अक्षय कुमार है। इस टीजर को देखने के बाद लोग अक्षय कुमार को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Akshay Kumar trolled on social media for joining Vimal Zubaan Kesari with ajay devgn and shahrukh khan
Ajay Devgn, akshay kumar, shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' अजय देवगन और 'किंग खान' यानी शाहरुख खान लंबे समय से पान मसाला की कंपनी के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यह दोनों स्टार्स ही अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन अब पान मसाला की कंपनी का नया टीजर सामने आया है, जिसमें अक्षय और शाहरुख खान के साथ एक और अभिनेता मौजूद हैं। दावा किया जा रहा है कि टीजर में तीसरे अभिनेता अक्षय कुमार हैं, जिस वजह से अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Trending Videos

पहले देखें टीजर
पान मसाला की कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया टीजर शेयर किया गया है। इस टीजर की शुरुआत अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ होती है, जो कार में बैठकर तीसरे अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं। शाहरुख खान कहते हैं, 'देखे कौन नया खिलाड़ी आया है।' इसके तुरंत बाद टीजर में नए अभिनेता की झलक दिखाई गई है। अभिनेता का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन शाहरुख खान द्वारा 'खिलाड़ी' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, वह तीसरा अभिनेता भी अक्षय कुमार की तरह लग रहा है, जिस वजह से दावा किया जा रहा है कि टीजर में अक्षय कुमार हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vimal Elaichi (@vimalelaichi)

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार को देख भड़के फैंस
इस टीजर में अक्षय कुमार को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं। हर कोई अभिनेता को खरी-खोटी सुना रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'धिक्कार है अक्षय कुमार पर पहले कहते हैं तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है और जनता को इस तरह की चीजें नहीं खानी चाहिए। अब वह पान मसाला की कंपनी का प्रचार कर रहे हैं, क्या पाखंड है।'

कुछ लोगों का कहना है कि अब अक्षय कुमार भी जुबां केसरी बोलते दिखेंगे। एक यूजर ने अक्षय कुमार की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'गुड मॉर्निंग दोस्तों।' इस फोटो में अक्षय कुमार के होठों की तरफ लाल-लाल कुछ लगा है। इसके अलावा एक और यूजर ने अक्षय कुमार की दो फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'विमल क्लब ज्वाइन करने के बाद अक्षय कुमार।' वहीं, कई लोगों ने अक्षय कुमार को डबल ढोलकी तक कहा है।


 
 
 
 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास कई फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। वह 'गोरखा', 'ओएमजी 2', 'सेल्फी', 'रक्षा बंधन', 'मिशन सिंड्रेला',  'पृथ्वीराज' और 'राम सेतु शुमार' में दिखाई हैं। वहीं, शाहरुख खान फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रनवे '34' भी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed