फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Visit Jallianwala Bagh With R Madhavan And Ananya Panday Before Film Kesari 2 Release

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग पहुंचकर अक्षय ने किया शहीदों को नमन, भावुक हुई पूरी टीम; देखें तस्वीरें

Tue, 15 Apr 2025 06:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘केसरी 2’ के प्रमोशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जलियांवाला बाग (पंजाब) पहुंचीं। इस मौके पर सभी काफी भावुक हो गए। जलियांवाला बाग से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिल्म ‘केसरी 2’ के मेकर्स ने भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Visit Jallianwala Bagh With R Madhavan And Ananya Panday Before Film Kesari 2 Release
जलियांवाला बाग पहुंची फिल्म 'केसरी 2' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें स्वर्ण मंदिर, पंजाब में देखा गया। अभी कुछ तस्वीरें फिल्म ‘केसरी 2’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जिसमें अक्षय कुमार और फिल्म ‘केसरी 2’ की पूरी स्टार कास्ट जलियांवाला बाग में नजर आई, ये लोग सोमवार को यहां पर पहुंचे थे। इस मौके पर सभी भावुक नजर आए। 

विज्ञापन


अक्षय ने किया शहीदों को नमन 
जलियांवाला बाग पहुंचकर अक्षय कुमार ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाएं, शहीदों को नमन किया। इसके बाद वह मंच पर फिल्म ‘केसरी 2’ की स्टार कास्ट के साथ नजर आए। सभी ने फोटो क्लिक करवाए। मंच पर फिल्म से जुड़ी बातें भी साझा कीं।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Kesari 2: अक्षय ने जताया पीएम मोदी का आभार, केसरी 2 की रिलीज से पहले शंकरन नायर को सम्मानित करने पर जताई खुशी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


सिंगर सुखविंदर भी साथ दिखे 
इस मौके पर फिल्म ‘केसरी 2’ की टीम के साथ सिंगर सुखविंदा, बी प्राक भी नजर आए। इस मौके आर माधवन और अनन्या पांडे भी मौजूद थीं, ये दोनों फिल्म ‘केसरी 2’ का अहम हिस्सा हैं। साथ ही पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी भी तस्वीरों में दिखे। 

ये खबर भी पढ़ें: Kesari 2: सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'केसरी 2', बोलीं- देश के लिए जीना शुरू करें; अक्षय ने PM मोदी को कहा थैंक्स 

जलियांवाला बाग से जुड़ी है ‘केसरी 2’ की कहानी 
फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी की बात की जाए तो ये जलियांवाला बाग से जुड़ी है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आजादी से पहले कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ते हैं, इस घटना में शहीद हुए लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed