अनीस बज्मी की फिल्म का केरल शेड्यूल हुआ पूरा, विद्या बालन और राशि खन्ना संग पोज देते नजर आए अक्षय कुमार
Akshay Kumar Wraps Kerala Schedule For Anees Bazmee Next: अक्षय कुमार ने आज सोशल मीडिया पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने पुष्टि की है कि उन्होंने अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म की केरल शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार का पोस्ट
कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने केरल में शूटिंग शुरू करने के लिए जाते हुए विमान का वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया था। अब 5 मई को उन्होंने विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों शूटिंग पूरी करने के बाद खुशी से मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
केरल में शूटिंग का पहला शेड्यूल हुआ पूरा
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने निर्देशक अनीस बजमी की तारीफ की और पूरी टीम को 'अद्भुत' बताया। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का केरल का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर छाए हुए हैं। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आएंगी। अक्षय की नई फिल्म की शूटिंग का अब केरल शेड्यूल अब पूरा हो चुका है।
विद्या बालन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों फिल्म 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: मुंबई में लग्जरी कार छोड़ रिक्शा की सवारी करते दिखें वरुण धवन, क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' का है प्रमोशन?