सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025

Akshaye Khanna Birthday: वर्षों तक फिल्मों से दूर रहे अक्षय खन्ना, दूसरी पारी में कैसे मचाया धमाका?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 27 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshaye Khanna Birthday Special: साल 2025 में अक्षय खन्ना ने 'छावा' और 'धुरंधर' में शानदार अभिनय किया। आइए जानते हैं कि एक समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्होंने कैसे जबरदस्त वापसी की है?

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अक्षय खन्ना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह ऐसे कलाकार हैं, जो काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। आइए जानते हैं उनके करियर में कैसा उतार-चढ़ाव रहा?
Trending Videos


'धुरंधर' में किया शानदार काम
दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' में जब अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया, तो 'रहमान डकैत' का रोल दर्शकों को खूब भाया।
इस रोल के लिए पहले कई कलाकारों ने मना कर दिया था। मगर अक्षय खन्ना इस रोल के लिए राजी हो गए। जब 'धुरंधर' रिलीज हुई, तो उनके 'रहमान डकैत' के किरदार ने सबको हैरान कर दिया। फिल्म में उनका स्वैग भरा डांस जेन-जी को खूब पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'छावा' में हुई अभिनय की तारीफ
28 मार्च 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना ने साल 2025 में ही 'छावा' में 'औरंगजेब' का किरदार निभाया। उनके इस किरदार को भी काफी तारीफ मिली। इस फिल्म में विक्की कौशल अहम किरदार में हैं।

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म रही असफल
50 साल के अक्षय खन्ना की कहानी दूसरे सुपरस्टार जैसी नहीं है। दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने उस दौर में बॉलीवुड में कदम रखा, जब सिनेमा के पर्दे पर संवादों का शोर था। साल 1997 में पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' असफल रही। 

अक्षय खन्ना का संघर्ष
अक्षय खन्ना के लिए 2000 के दशक की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्म में काम करने के बावजूद उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। इससे उनके करियर अस्थिर हो गया।
अक्षय खन्ना के लिए सबसे कठिन दौर उस वक्त था जब वह गंजेपन से जूझ रहे थे। इसे लेकर वह बहुत दुखी थे। हालांकि बाद में उन्होंने कई फिल्मों में कम बालों के साथ अच्छी एक्टिंग की।

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धुरंधर 2' का दबदबा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'पठान' को छोड़ा पीछ

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
2001 में करियर में आया मोड़
अक्षय खन्ना के करियर में मोड़ तब आया जब उन्होंने 2001 में फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया। जिस दौर में उनके साथ के अभिनेता मारधाड़ वाले किरदार कर रहे थे, उस समय उन्होंने एक शांत प्रेमी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उन्होंने अपनी से बड़ी उम्र की तलाकशुदा से इश्क किया। उनका यह किरदार सबसे संजीदा किरदारों में शुमार हो गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से हुए दूर
'हमराज', 'हंगामा', 'रेस' जैसी फिल्मों में अक्षय खन्ना ने कॉमेडी वाले किरदार निभाए। 'गांधी, 'माई फादर' जैसी फिल्म में शानदार अभिनय करने के बावजूद एक दौर ऐसा आया जब अक्षय खन्ना फिल्मों से गायब हो गए। 2012 से 2016 के बीच, पूरे 4 साल तक वो फिल्मों से दूर रहे।

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी पारी में ऊंचाई पर पहुंचे अक्षय खन्ना
उन्होंने 'इत्तेफाक,' 'मॉम' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों में पुलिस वाले के किरदार के रूप में अपनी वापसी की। इसके बाद वह 2025 में अपनी दूसरी पारी में उस ऊंचाई तक पहुंचे जहां तक पहुंचना आसान नहीं था।

Akshaye Khanna birthday special Dhurandhar and Chhaava fame was away from film he comeback in 2025
विनोद खन्ना - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
सुपरस्टार थे अक्षय खन्ना के पिता
अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। उन्हें बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में एक माना जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक विलेन के तौर पर की थी। बाद में वे एक सुपरस्टार हीरो बने। उनकी मशहूर फिल्मों में 'मेरे अपने', 'मेरा गांव मेरा देश', 'इम्तिहान', 'इनकार', 'अमर अकबर एंथनी' और 'कुर्बानी' शामिल हैं। उनका निधन साल 2017 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed