सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha Reacts On Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage Says They Both Seem Made For Each Other

‘मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’, बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी पर बोले पिता शत्रुघ्न सिन्हा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Shatrughan Sinha On Sonakshi Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लगभग डेढ़ साल बाद अब पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए शादी से नाराजगी की खबरों पर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Shatrughan Sinha Reacts On Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage Says They Both Seem Made For Each Other
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपने फनी मोमेंट शेयर करते रहते हैं। दोनों बी-टाउन के चर्चित कपल में से एक हैं। हालांकि, जब सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की थी, तो ऐसी चर्चाएं चली थीं कि इस शादी से सोनाक्षी के पिता अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा खुश नहीं हैं। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी और दामाद जहीर के साथ भी नजर आए। अब जहीर इकबाल से सोनाक्षी की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने अपनी नाराजगी को लेकर भी बताया।

Trending Videos

एक-दूसरे के लिए बने हैं सोनाक्षी-जहीर
न्यूज 18 के साथ बातचीत में जब सिन्हा से पूछा गया कि उनके घर का नाम रामायण है और उनकी बेटी ने जहीर इकबाल से शादी की है। क्या अब सब ठीक है? इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिल्कुल ठीक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की जो शादी हुई है, दोनों एक-दूसरे के लिए बने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहीर, उनका जो पति है और सोनाक्षी, वे एक-दूसरे के लिए बिल्कुल बने लगते हैं। सबसे बड़ी और सबसे अहम बात ये है, हमने जो कुछ भी किया है, कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। संविधान के खिलाफ नहीं किया है। बच्चे जवान हैं, बच्चे वयस्क हैं। अगर वो खुश हैं, तो मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। हमें उनका साथ देना चाहिए। पूरे दिल से, चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहना चाहिए।

Shatrughan Sinha Reacts On Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage Says They Both Seem Made For Each Other
जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona

सोनाक्षी ने घर पर ही की थी रजिस्टर्ड मैरिज 
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल से शादी की थी। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। कपल ने अपने घर पर करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी शादी में शामिल हुए थे। लेकिन ऐसी खबरें थीं कि अभिनेत्री के भाई उनके खास दिन पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, बाद में भाई भी सोनाक्षी और जहीर के साथ नजर आए।

Shatrughan Sinha Reacts On Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Marriage Says They Both Seem Made For Each Other
सीरीज 'सिस्टम' में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी सोनाक्षी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनाक्षी ने निगेटिव भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

वहीं उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अब ‘सिस्टम’ और ‘दहाड़ 2’ में नजर आएंगी। ‘सिस्टम’ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। जबकि ‘दहाड़’ सोनाक्षी सिन्हा का एक हिट शो है, अब इसका दूसरा सीजन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed