आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दावा है कि आलिया और रणबीर 14 से 17 अप्रैल के बीच शादी करेंगे और उनकी शादी की तैयारियां भी कपूर परिवार में शुरू हो गई हैं। लेकिन इन सब तैयारियों के बीच दोनों के परिवार से कोई भी शादी की सही तारीख नहीं बता रहा है, जिस वजह से रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से बार-बार उनके बेटे की शादी की तारीख पैपराजी पूछ रहे हैं, जिसका जवाब नीतू कपूर घुमा-फिरा कर दे रही हैं लेकिन अब नीतू कपूर पैपराजी के सवाल पर भड़कती हुई नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया-रणबीर की शादी का सवाल सुनकर भड़कीं नीतू कपूर, मीडिया के सामने कह डाली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें शूटिंग के दौरान नोरा फतेही और मर्ज़ी पेस्टनजी के साथ स्पॉट किया गया, जिसके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी ने नीतू कपूर को देखते ही घेर लिया और फिर सभी उनसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़ा सवाल पूछने लगे। इस दौरान नीतू कपूर पहले तो चुप रहीं। लेकिन फिर वह अचानक से बोल पड़ीं, 'इस पर सवाल बिल्कुल मत पूछना।' नीतू कपूर का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद तमाम पैपराजी शांत हो गए।
आलिया भट्ट के सौतेले भाई ने कंफर्म की शादी
हालांकि, आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल इस शादी को कंफर्म कर चुके हैं। उन्हें शादी का कार्ड भी मिल गया है और इस बारे में उन्होंने खुद बताया। उन्होंने आलिया और रणबीर की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें शादी का कार्ड भी मिल गया है। वह शादी की हर रस्म में शामिल रहेंगे। वह एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं, इसलिए शादी में बाउंसर के तौर पर मौजूद रहेंगे।
ये होगी शादी की गेस्ट लिस्ट
आलिया और रणबीर अपनी शादी में करीबी लोगों को बुलाना वाले हैं, जिसमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। दोनों की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं। दूसरी तरफ पहले कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि दोनों अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे।