एक्टर ईशान खट्टर जल्द ही फिल्म पिप्पा में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। युद्ध पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोमवार को उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिप्पा युद्ध पर आधारित एक फिल्म है जिसमें 45वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के एक अनुभवी ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी को दिखाया जाएगा। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि साल 1971 में कैसे युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर अपने भाइयों के साथ पूर्वी मोर्चे पर लड़े थे।
Pippa: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। इस फिल्म से जुड़ी अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'इस फिल्म के अनुभव के लिए कृतज्ञता से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं। इस तरह की उत्कृष्ट टीम के साथ काम करना मेरा हमेशा से एक सपना था। आप सबकी विनम्रता और प्यार से अभिभूत हूं। आपका यह कैप्टन बलराम सिंह मेहता पिप्पा से अब अलविदा ले रहा है।'
फिल्म पिप्पा ब्रिगेडियर मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीज' पर आधारित है। इसका शीर्षक रूसी उभयचर युद्ध टैंक पीटी -76 से लिया गया है जिसे 'पिप्पा' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पिप्पा' में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी हैं। फिल्म इसी साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राज कृष्ण मेनन ने किया है। इससे पहले वह एयरलिफ्ट जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान आखिरी बार फिल्म खाली पीली में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनन्या पांडे दिखी थीं। ईशान जल्द ही फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखने वाले हैं।