बॉलीवुड में शुरुआत से ही बड़ी पहचान रखने वाला कपूर खानदान इस समय अपने घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां जोर- शोर से कर रहा है। इस वक्त कपूर खानदान में जश्न का माहौल है, क्योंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंदन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद आलिया इस परिवार की बहू के रूप में जानी जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट से पहले कौन कपूर खानदान की बहुएं बन चुकी हैं? नहीं, तो इस आर्टिकल में आपके जानने के लिए बहुत कुछ है। आज हमने आपके लिए कपूर खानदान की बहुओं की एक लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं उनके बारे में..
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया से पहले ये मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां बन चुकी हैं कपूर खानदान की बहुएं, यहां देखें पूरी लिस्ट
आलिया भट्ट से पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा राज कपूर
साल 1946 में कृष्णा राज कपूर की शादी बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर से हुई थी। इन दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनके नाम ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितू नंदा और रीमा जैन है।
गीता बाली
राज कपूर के भाई और अभिनेता शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की थी। गीता बाली अपने समय की फेमस अभिनेत्रियों में से एक थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शम्मी कपूर के नाम कर दी थी। लेकिन भगवान को इनका साथ मंजूर नहीं था, शादी के 10 साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया था।
जेनिफर केंडल
शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर हीरो शशि कपूर अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते थे लेकिन उनके भाई शम्मी कपूर की ही तरह उनके जीवन में भी प्यार ज्यादा समय तक नहीं टिका। साल 1984 में जेनिफर का कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
बबीता
रणधीर कपूर और बबीता के इश्क की शुरुआत फिल्मों में काम करते हुए हो गई थी और इनके प्यार के चर्चे दूर तक थे। साल 1971 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन दोनों का रिश्ता सफल नहीं रहा। इन दोनों ने शादी के कुछ वर्षों बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था।