फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt and Sharvari wagh to come together for big and breathtaking song in yrf spy universe film Alpha

Alpha: YRF फिल्म 'अल्फा' में होगा शानदार गाना, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ साथ में मचाएंगी धमाल

Fri, 13 Jun 2025 11:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Jun 2025 11:13 AM IST
सार

Alia Bhatt Sharvari Wagh Breathtaking Song: आलिया भट्ट और शरवरी जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में एक साथ नजर आएंगी। वहीं फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में एक शानदार गाना होगा, जो दोनों पर एक साथ फिल्माया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt and Sharvari wagh to come together for big and breathtaking song in yrf spy universe film Alpha
शरवरी वाघ आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari, aliabhatt

विस्तार

वाईआरएफ की पहली महिला प्रधान स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म में एक शानदार गाना होगा, जो कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर फिल्माया जाएगा। इस गाने में दोनों अभिनेत्रियाों का अंदाज सबसे निराला होगा।
विज्ञापन

 

गाने की खास बात
ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म 'अल्फा' में एक बड़े बजट वाले गाने में नजर आएंगी। यह गाना बेहद ग्लैमरस और जोश से भरा होगा, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाने के लिए होगा खास लुक
अल्फा के इस गाने के लिए आलिया और शरवरी एक नए अंदाज में दिखेंगी, जिसे दर्शकों ने आज तक नहीं देखा होगा। बहरहाल, दोनों ही अभिनेत्रियां स्टूडियो में इस गाने की घंटों रिहर्सल कर रही हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रही हैं, ताकि यह गाना शानदार बने। फैंस के अलावा आलिया और शरवरी भी इस गाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह गाना बड़ा, आकर्षक और एक्शन से भरपूर होगा।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारण स्थगित हुआ कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन

फिल्म अल्फा
'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें आलिया और शरवरी एक साथ पहली बार साथ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इसमें आलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो भी होगा। अल्फा 2025 के क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया, एक्टर रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Disha Patani: मौनी रॉय ने दोस्त दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, लिखा- ' 'रहस्यमयी खूबसूरत...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed