फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt At BAFTA Award Stage As A Presenter Actress Share Information On Social Media

प्रियंका और दीपिका के बाद बाफ्टा अवॉर्ड के स्टेज पर नजर आएंगी आलिया भट्ट, जानिए निभाएंगी कौन सी भूमिका?

Tue, 17 Feb 2026 07:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Feb 2026 07:46 PM IST
सार

BAFTA Award 2026: जल्द ही बाफ्टा अवॉर्ड लंदन में आयोजित होंगे। 79वें बाफ्टा अवॉर्ड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल होंगे। वह किसी भूमिका में नजर आएंगी? जानिए।

विज्ञापन
Alia Bhatt At BAFTA Award Stage As A Presenter Actress Share Information On Social Media
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बाफ्टा अवॉर्ड में शामिल होने की बात फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने बाफ्टा के इंस्टाग्राम पेज की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर लगाया। साथ ही लिखा, ‘100 प्वाइंट्स दूंगी, अगर आप मुझे यहां खोज लें।’ इस बाफ्टा पोस्ट में कई लोगों की फोटो हैं, जिसमें आलिया की फोटो भी शेयर की गई है।

विज्ञापन


बाफ्टा में आलिया बनेंगी प्रेजेंटर  
ब्रिटिश एकेडमी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। जिसके जरिए बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 79वें बाफ्टा अवार्ड्स में शामिल होंगी। वह इसमें बतौर प्रेजेंटर शामिल हो रही हैं। बाफ्टा अवॉर्ड देने की जिम्मेदारी कई अन्य कलाकारों के साथ वह भी निभाएंगी। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BAFTA (@bafta)


 

आलिया से पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बनीं प्रेजेंटर
आलिया भट्ट बाफ्टा के स्टेज पर बतौर प्रेजेंटर नजर आने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं। उनसे पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी पिछले वर्षों के बाफ्टा अवॉर्ड में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। इस साल आलिया के अलावा कई ब्रिटिश और हाॅलीवुड एक्टर्स भी बाफ्टा में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगे। इसमें एलिसिया विकेंडर, ब्रायन क्रैंस्टन, सिलियन मर्फी, डेलरॉय लिंडो, एमिली वॉटसन, एथन हॉक, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, हन्नाह वाडिंगहैम, मोनिका बेलुची, रेगे-जीन पेज, रिज अहमद और स्टेलन स्कारगार्ड भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: फिल्मों को लेकर फैंस ने क्यों मारा ताना? जाहिर की नाराजगी; रणबीर कपूर ने कहा- ‘यह मेरा बैड लक है…’ 

कब होगी अवॉर्ड सेरेमनी? 
बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी चंद दिनों में ही होने वाली है। यह अवॉर्ड फंक्शन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को आयोजिन होगा इसमें अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। कई चर्चित फिल्मों को अवॉर्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed