फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt dances to Gangubai Kathiawadi song Dholida with Ranbir Singh social media star Anam Darbar and Awez Darbar

Dholida song: आलिया जमकर कर रही हैं 'ढोलिड़ा' गाने का प्रमोशन, रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ डांस करती आईं नजर

Sun, 13 Feb 2022 05:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

आलिया 'ढोलिड़ा' गाने का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ 'ढोलीडा' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt dances to Gangubai Kathiawadi song Dholida with Ranbir Singh social media star Anam Darbar and Awez Darbar
रणबीर सिंह, आलिया भट्ट - फोटो : twitter

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में गंगूबाई  काठियावाड़ी की ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें आलिया के दमदार डायलॉग और अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया। अभी फिल्म के ट्रेलर का खुमार उतरा नहीं था कि मेकर्स ने 'ढोलिड़ा' गाने का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। आलिया भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब आलिया 'ढोलिड़ा' गाने का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह समेत सोशल मीडिया स्टार्स के साथ 'ढोलीडा' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रहीं हैं।

विज्ञापन

Alia Bhatt dances to Gangubai Kathiawadi song Dholida with Ranbir Singh social media star Anam Darbar and Awez Darbar
अलिया भट्ट, अनम दरबार, आवेज दरबार - फोटो : insta

गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला ट्रैक 'ढोलिड़ा' 10 फरवरी को रिलीज किया गया था और देखते ही देखते ये गाना हिट हो गया। इस गाने में आलिया जबरदस्त गरबा स्टाइल डांस करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ भी इस गाने पर डांस किया है, तो वहीं वह सोशल मीडिया स्टार अनम दरबार और आवेज दरबार संग भी ढोलिड़ा पर ठुमके लगातीं नजर आ रही हैं। ये वीडियो भले ही अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए हों लेकिन शूटिंग का सेट एक ही है, तो इसलिए ये देखकर ही पहचाना जा सकता है कि ये डांस वीडियो प्रमोशन के लिए शूट की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt dances to Gangubai Kathiawadi song Dholida with Ranbir Singh social media star Anam Darbar and Awez Darbar
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Pen Movies

अगर बात करें फिल्म की तो इसे 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें आलिया के दमदार डायलॉग और एक्टिंग देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट होने वाली है। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार निभाती नजर आएंगी। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'आरआरआर' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed