सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Gets Angry After Video Of New House Gets leaked online Portal

Alia Bhatt: घर की तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं आलिया, बोलीं- कोई आपके घर की तस्वीरें लेकर इंटरनेट पर डाले तो?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Aug 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर ज्यादातर अपनी वेकेशन या फिल्म प्रमोशन की फोटोज शेयर करती हैं। अपने पर्सनल स्पेस को लेकर वह कॉन्शस रहती हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने नए घर की वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर देखकर नाराज हुईं। इसे लेकर उन्होंने एक खास अपील लोगों से की है। 

Alia Bhatt Gets Angry After Video Of New House Gets leaked online Portal
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार

मंगलवार शाम आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह अपनी प्राइवेसी, सिक्योरिटी को लेकर बात करती दिखीं। दरअसल, अपने बन रहे नए घर की तस्वीरें, वीडियो ऑनलाइन देखकर वह काफी नाराज हैं। जानिए, अपनी पोस्ट में आलिया भट्ट ने क्या लिखा है। 

Trending Videos


इंस्टाग्राम पोस्ट में वीडियो बनाने वालों को लताड़ती दिखीं आलिया 
आलिया भट्ट अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘मैं जानती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी है, कई बार आपकी खिड़की से दिखने वाला नजारा किसी और के घर होता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको किसी के घर की वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन डालने का हक मिल जाता है। हमारा घर, जो अभी बन रहा है, उसकी कई वीडियो रिकॉर्ड की गई हैं और बिना हमारी जानकारी, परमिशन के कई पब्लिकेशन ने उसे शेयर किया है। यह एक साफ तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन है और एक सीरियस सिक्योरिटी से जुड़ा मामला भी है। किसी के पर्सनल स्पेस की फोटो या वीडियो बिना इजाजत लेना कंटेंट नहीं होता है। यह गलत बात है, इसे नॉर्मल नहीं बनाना चाहिए।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


आलिया ने वीडियो हटाने की अपील की 
आलिया भट्ट अपनी पाेस्ट में आगे लिखती हैं, ‘जरा सोचिए क्या आप यह सब सहेंगे कि आपके घर के अंदर की वीडियो कोई बनाकर सबके साथ बांट दे, वो भी आपकी जानकारी के बिना? हममें से कोई नहीं सहेगा। इसलिए मेरी एक रिक्वेस्ट, अपील है, अगर आपको ऐसा कोई कंटेंट ऑनलाइन दिखे, तो प्लीज उसे आगे न बढ़ाएं और न ही शेयर करें। मीडिया के साथियों से जो ये फोटो और वीडियो चला चुके हैं, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज इन्हें तुरंत हटा दें। थैंक्स।’



आलिया की मां सोनी राजदान और यूजर्स ने दिए रिएक्शन
आलिया भट्ट की पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने रिएक्शन दिया है। वह लिखती हैं, 'यह शॉकिंग, कोई पब्लिकेशन ऐसा कैसे कर सकता है। उम्मीद है कि वे इसे तुरंत हटा देंगे। साथ ही ऐसी बातों को लेकर हर इंसान को जिम्मेदार बनना चाहिए।' सोनी राजदान के अलावा फैंस ने भी आलिया भट्ट को सपोर्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों को सिविक सेंस भी नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तब लोग पूछते हैं कि विराट कोहली लंदन क्यों शिफ्ट हो गया।' इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर्स ने आलिया की पोस्ट पर किए हैं। 





आलिया भट्ट का करियर फ्रंट 

आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। इस फिल्म में शरवरी वाघ भी हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed