Alia Bhatt: दोस्त की शादी में ब्लैक गाउन में दिखीं आलिया, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल
पिछले दिनों आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में अपने अलग-अलग लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छा गईं। इन दिनों भी दोस्त की शादी से आलिया के कई लुक्स वायरल हो रहे हैं। दोस्त की शादी वाले दिन भी आलिया ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं। इन तस्वीरों को और लुक्स को देखकर लग रहा है कि आलिया पर अब भी Cannes का खुमार चढ़ा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट इन दिनों स्पेन में अपनी दोस्त तान्या साहा गुप्ता की शादी को एंज्वॉय कर रही हैं। शादी के अलग-अलग फंक्शन से आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। पिछले दिनों उनका फ्यूजन लुक्स फैंस को काफी पसंद आया। अब दोस्ती की शादी वाले दिन की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट वाले अंदाज में ही नजर आ रही हैं।
शादी में आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का गाउन इसलिए पहना है क्योंकि तान्या साहा की बाकी सहेलियों ने भी इसी कलर थीम को फाॅलो किया है। वहीं दुल्हन यानी तान्या साहा गुप्ता ने व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना है। वायरल तस्वीरों में आलिया का ब्लैक गाउन ऑफशोल्डर स्टाइल में बना है। एक्ट्रेस ने बहुत कम मेकअप किया है और बाल भी बांधे हुए हैं।
alia bhatt at her best friend’s wedding 🍓 pic.twitter.com/fq3iEVgsnL
— 🧚♀️ (@softiealiaa) May 30, 2025
Cannes के लुक की अब तक हो रही है तारीफ
एक तरफ दोस्त की शादी से आलिया के कई लुक्स वायरल हो रहे हैं, वहीं अब तक उनके कान फिल्म फेस्टिवल्स के लुक्स की भी चर्चा है। इस इवेंट में आलिया का साड़ी, गाउन लुक अब तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली बार आलिया ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी।
ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस बात के लिए की ऐश्वर्या की तारीफ, यूजर्स बोले- यह इनकी सबसे अच्छी आदत है
आलिया भट्ट का करियर फ्रंट
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। साथ ही आलिया इसमें एक्शन भी करेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।