{"_id":"695f9eb26b70a10cff02e2ba","slug":"alia-bhatt-praises-ranveer-singh-dhurandhar-movie-magic-its-voice-choice-of-today-india-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने की रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ, लिखा- 'आज के भारत की आवाज...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने की रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ, लिखा- 'आज के भारत की आवाज...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 08 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Alia Bhatt Praises Dhurandhar: आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर 'धुरंधर' की पूरी टीम के लिए कुछ खास संदेश लिखा है।
आलिया भट्ट और धुरंधर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। इसी बीच आलिया ने 'धुरंधर' की तारीफ में एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और साथ ही 'धुरंधर' को 'आज के भारत की आवाज' बताया है।
Trending Videos
आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। गुरुवार को उनके प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' टीम के लिए एक संदेश पोस्ट किया गया। आलिया ने फिल्म को 'आज के भारत की आवाज' बताया और बहुत सराहाना की है।

आलिया भट्ट ने की 'धुरंधर' की तारीफ
Eternal Sunshine के सोशल मीडिया पर आलिया ने 'धुरंधर' के लिए लिखा और साथ ही इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। आलिया ने लिखा, 'यह आज के भारत की आवाज है। यह आज के भारत की पसंद है। यह इतिहास के एक अध्याय पर आधारित है। अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर एक अध्याय बन गया है। 'धुरंधर' को सलाम। पूरी टीम को बधाई। आपने न सिर्फ धूम मचाई, बल्कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी। अगर पहला भाग सर्दियों में इतना कमाल कर गया, तो दूसरा भाग वसंत में क्या करेगा?'
यह भी पढ़ें: यश के जन्मदिन पर जानिए 'टॉक्सिक' मूवी के बारे में पूरी डिटेल, कौन निभा रहा है किसका किरदार

'धुरंधर' के बारे में
आज फिल्म 'धुरंधर' ने 35वें दिन गुरुवार को अभी तक 2.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 788.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, और दानिश पैंडोर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: बचपन में किया संघर्ष, छोटे गांव से निकलकर बने पैन-इंडिया स्टार; आज यश हैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार