Alia Bhatt: कपूर खानदान का हिस्सा बनने पर क्या रहा आलिया का रिएक्शन? काजोल-ट्विंकल के शो में कही बड़ी बात
Alia Bhatt Talk About Raj Kapoor: हाल ही में आलिया भट्ट, वरुण धवन ने काजोल और ट्विंकवल के टॉक शो ‘टू मच’ में शिरकत की। इस शो में दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें साझा की हैं। आलिया भट्ट ने कपूर खानदान का हिस्सा बनने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट ने साल 2018 में रणबीर कपूर के साथ डेटिंग शुरू की। साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसी साल बेटी राहा का जन्म हुआ। आलिया भट्ट को एक खास मौके पर यह अहसास हुआ कि उनकी बेटी राज कपूर खानदान की विरासत का हिस्सा हैं। कौन सा खास मौका था वो? इस बारे अपने इमोशन को आलिया भट्ट ने टॉक शो ‘टू मच’ में जाहिर किया।
राज कपूर की 100 जयंती पर हुआ अहसास
आलिया भट्ट शो ‘टू मच’ की होस्ट काजाेल और ट्विंकल खन्ना को बताती हैं, ‘मुझे लगता है कि जब आप पूरी तरह से किसी चीज में शामिल होते हैं, रिश्तों से पूरी तरह से जुड़ते हैं, तभी आपको पता चलता है कि आप किस विरासत का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हमने राज कपूर जी की 100 जयंती पर बड़ा इवेंट किया था। उस पल मुझे अहसास हुआ, ‘राज कपूर राहा के परदादा हैं।’ यह जुड़ाव मुझे तभी महसूस हुआ।’
ऋषि कपूर के साथ बॉन्डिंग पर भी बात की
अपने ससुर ऋषि कपूर के साथ बान्डिंग के बारे में भी आलिया भट्ट ने बात की। वह बताती हैं, ‘जब हम कपूर एंड सन्स की शूटिंग कर रहे थे, तब मैंने उनके (ऋषि) साथ काफी समय बिताया था। उस समय मैं रणबीर को डेट नहीं कर रही थी। लेकिन ऋषि जी, हमारे साथ हर शाम बाहर घूमने जाते थे। उनके पास सुनाने के लिए बहुत ही शानदार कहानियां होती थीं। हम साथ में डिनर करते थे। मुझे उनकी बहुत याद आती है।’