फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Revealed about her childhood crush Jawan Actor Shah Rukh Khan

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने किया बचपन के क्रश का खुलासा, रणबीर नहीं इस अभिनेता के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल

Thu, 21 Sep 2023 08:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Sep 2023 08:29 PM IST
सार

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान आलिया और रणबीर का प्रेम परवान चढ़ा था, जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Revealed about her childhood crush Jawan Actor Shah Rukh Khan
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्हें कुछ समय पहले ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की हैं। 

विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज को लेकर डरे हुए थे विक्की कौशल, बोले- छोटी फिल्मों को मौका नहीं...

विज्ञापन

Alia Bhatt Revealed about her childhood crush Jawan Actor Shah Rukh Khan
शाहरुख खान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख हैं बचपन के क्रश

इनस्टाइल मैगजीन से बात करते हुए अभिनेत्री ने अपने पहले क्रश के बारे में बताया है। आपको जाकर हैरानी होगी कि उन्होंने रणबीर कपूर का नाम नहीं लिया है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बचपन के क्रश शाहरुख खान थे। इससे पहले कई लोगों का मानना था कि रणबीर कपूर आलिया के बचपन के क्रश थे, लेकिन अब अभिनेत्री ने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है।

Alia Bhatt Revealed about her childhood crush Jawan Actor Shah Rukh Khan
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media
2022 में की थी आलिया ने शादी

बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान आलिया और रणबीर का प्रेम परवान चढ़ा था, जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षात्कार के दौरान, आलिया से उनके पहले सेलिब्रिटी सह-कलाकार के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने तुरंत जवाब में शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से खुलासा किया कि बॉलीवुड आइकन (शाहरुख) की प्रशंसा वह पहले से करती रही हैं। उन्होंने कई मौकों पर उनके प्रति अपना स्नेह खुलकर व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Alia Bhatt Revealed about her childhood crush Jawan Actor Shah Rukh Khan
डियर जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया
डियर जिदंगी में साथ दिखे थे शाहरुख-आलिया

गौरतलब है कि आलिया और शाहरुख खान ने फिल्म "डियर जिंदगी" (2016) में साथ में स्क्रीन साझा किया था। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, किंग खान और आलिया के किरदार की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के  ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख अब डंकी में नजर आएंगे। वहीं, आलिया जल्द ही विदेशी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर दिखने वाली हैं।
Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed