फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt says she happy doing one film at a time after daughter Raha birth

राहा के जन्म के बाद फिल्मों को लेकर बदल गई है आलिया भट्ट की समझ, बोलीं- 'मैं एक साथ 2 से 3 फिल्में नहीं...'

Wed, 31 Dec 2025 06:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 31 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

Alia Bhatt Change After Daughter Raha's Birth: आलिया भट्ट ने हाल ही में बताया कि राहा के जन्म के बाद से ही उनके काम करने के तरीके में काफी बदलाव आया है। साथ ही अपनी फिल्म 'अल्फा' को लेकर भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन
Alia Bhatt says she happy doing one film at a time after daughter Raha birth
आलिया भट्ट-राहा कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने घर 'वास्तु' में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ बदलाव किए हैं, जिनके बारे में आलिया ने खुलकर बात की।

विज्ञापन

राहा के जन्म के बाद आलिया ने किए कई बदलाव 
हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद उन्होंने काम की रफ्तार धीमी कर दी, लेकिन फिल्मों से उनका प्यार वैसा ही है। आलिया ने कहा कि मां बनने से उनके काम करने का तरीका बदल गया है। उन्होंने बताया, 'अब मेरे काम की मात्रा और स्पीड अलग है क्योंकि मेरी एक बेटी है। लेकिन यह रफ्तार आरामदायक है और मैं इससे खुश हूं। मुझे एक समय में एक फिल्म करना और उसमें पूरी एनर्जी लगाना अच्छा लगता है। पहले मैं एक साथ दो-तीन फिल्में करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं करना चाहती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'अल्फा' को लेकर आलिया की राय
मां बनने के बाद एक्शन फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के बारे में आलिया ने कहा, 'बच्चे के जन्म के बाद एक्शन करना बहुत मजेदार था। इससे मुझे पता चला कि मेरा शरीर क्या कर सकता है। यह एक सीख देने वाला अनुभव था और इसने मुझे अपने शरीर का बहुत सम्मान करना सिखाया।'

विज्ञापन

आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया के पास दो बड़ी फिल्में हैं। शिव रावैल की 'अल्फा' में वे एक्शन से भरी भूमिका में नजर आएंगी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें शरवरी और बॉबी देओल भी हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया दिखेंगी। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भी 2026 में आएगी।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने भावुक नोट के साथ 2025 को कहा अलविदा, लिखा- 'इस साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया'...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed