जस्टिन बीबर के साथ आलिया, वरुण और सिद्धार्थ लगाएंगे ठुमके, कई सेलेब्रिटीज होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के दिल की धड़कनें बढ़ाने पॉप स्टार जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं। उनका कॉन्सर्ट 10 मार्च 2017 को डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में होगा। बुधवार से कॉन्सर्ट के टिकट भी मिलने लगे हैं। ये टिकट 4000 रुपए से लेकर 75,000 रुपए हजार तक हैं। अब इस कॉन्सर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
खबर ये है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के को-स्टार वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉन्सर्ट में जस्टिन बीबर के साथ डांस करते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाइट फॉक्स इंडिया जस्टिन के इस टूर को प्रमोट कर रही है। उसने इन तीनों एक्टर्स से बात की है। अगर ये डील फाइनल हो गई तो तीनों स्टार्स जस्टिन के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे।
जस्टिन बीबर के साथ आलिया, वरुण और सिद्धार्थ लगाएंगे ठुमके, कई सेलेब्रिटीज होंगे शामिल
खबर है कि कॉन्सर्ट में तीनों को डांस और मिमिक्री करते हुए दिखाया जाएगा। व्हाइट फॉक्स इंडिया के डायरेक्टर अर्जुन जैन के मुताबिक, उन्हें बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों से कॉन्सर्ट के लिए अनुमति मिल गई है। वो इवेंट में भारतीय टच डालना चाहते हैं। साथ ही आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्टेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं जैसे वो पहली फिल्म में नजर आए थे।
पूरी गेस्ट लिस्ट फाइनल होते ही नाम रिवील कर दिए जाएंगे। इससे पता चल जाएगा कि जस्टिन के शो में बॉलीवुड तड़का लगाने के लिए कौन सेलिब्रिटी आ रहे हैं। आपको बता दें कि जस्टिन अपने मशहूर गाने सॉरी, वेयर आर यू नाओ, व्हाट डू यू मीन जैसे गीत कॉन्सर्ट में गाते हुए दिखेंगे। जस्टिन बीबर ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के 2017 के संस्करण में आठ टाइटल अपने नाम कर लिए हैं।