{"_id":"64b6b5f3a0a24475e906de13","slug":"alia-bhatt-to-star-next-in-vasan-bala-action-thriller-film-produced-by-karan-johar-together-reports-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट के हाथ लगी वासन बाला की एक्शन थ्रिलर फिल्म, करण जौहर का मिला साथ!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट के हाथ लगी वासन बाला की एक्शन थ्रिलर फिल्म, करण जौहर का मिला साथ!
Tue, 18 Jul 2023 09:49 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:49 PM IST
सार
आलिया भट्ट और करण जौहर ने एक साथ अपनी 12वीं फिल्म साइन की है, जिसका निर्देशन वासन बाला करने वाले हैं।
विज्ञापन
आलिया, करण जौहर, वासन बाला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हार्ट ऑफ स्टोन' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके साथ ही आलिया ने हाल ही में यश चोपड़ा की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एंट्री लेने वाली पहली महिला बन गई हैं। दरअसल, आलिया पहली अभिनेत्री होगीं, जिनके पास अपनी खुद की एक स्टैंडअलोन जासूसी फिल्म होगी। इन खबरों के बीच अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री वासन बाला की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
आलिया और करण फिर आएंगे साथ
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और करण जौहर ने एक साथ अपनी 12वीं फिल्म साइन की है। इससे पहले करण और आलिया ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस', 'डियर जिंदगी' और 'राजी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। और अब हाल ही में साइन की गई इस फिल्म के निर्देशन की कमान वासन बाला के हाथ में है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
विज्ञापन
Onir: करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के फिल्म निर्माता ओनिर, तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
विज्ञापन
कभी न देखे अवतार में दिखेंगी आलिया
प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'आलिया भट्ट के साथ वासन बाला की फिल्म हिंदी दर्शकों के लिए एक नया और अनोखा सिनेमाई अनुभव लाने का वादा करती है। आलिया इस फिल्म में अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक निभाती नजर आएंगी और वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि उन्होंने इस तरह की फिल्म में पहले कभी काम नहीं किया है। बाला ने एक रोमांचक जेलब्रेक कहानी लिखी है, और जो लोग इस प्रोजेक्ट से अवगत हैं वे इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। यह बेहद दिलचस्प फिल्म होने वाली है।'
Suniel Shetty: ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला 'अन्ना' का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी
इस महीने में शुरू करेंगी शूटिंग
इस बीच, आलिया भट्ट की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर द्वारा निर्देशित है और इसमें रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रोमांटिक ड्रामा 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, अभिनेत्री गैल गैडोट की हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए भी तैयार है। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर द्वारा किया गया है।
Richa-Ali Fazal: अभिनेताओं की जगह ले सकती है टेक्नोलॉजी! ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिया चौंकाने वाला बयान