फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: अब इस विज्ञापन के चलते आलिया भट्ट हुईं ट्रोलर्स का शिकार, यूजर्स बोले- पैसों के लिए जहर भी बेच सकते हैं'

Mon, 09 May 2022 12:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 09 May 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt trolled for not having sugar as said in the kapil sharma show but endorsing sugar products
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग का टारगेट बन जाते हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक, बी-टाउन के सितारे बार-बार कई और विचित्र कारणों से ट्रोल होते रहते हैं। अब आलिया भट्ट नेटिजन्स के रडार पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियों में आलिया काे शुगर ड्रिंक को एंडोर्स करते हुए देखा जा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में अभिनेत्री ने चीनी को हानिकारक बताया है।

alia bhatt trolled for not having sugar as said in the kapil sharma show but endorsing sugar products
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने आलिया को कहा पाखंडी
दोहरे मापदंड बनाए रखने के लिए नेटिजन्स अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने आलिया को 'पाखंडी' बताया। आलिया का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या पाखंड है, पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक अन्य ने ट्वीट किया, "पैसों के लिए वे जहर को भी बेच सकते हैं, वैसे तो चीनी को भी स्लो पॉइजन ही कहा जाता है!!" 

alia bhatt trolled for not having sugar as said in the kapil sharma show but endorsing sugar products
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो में आलिया ने कही थी ये बात
बता दें कि आलिया भट्ट अपनी फिल्म कलंक का प्रमोशन करने के लिए वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो पहुंची थीं। शो के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह चीनी का सेवन नहीं करती हैं क्योंकि इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा आलिया ने मौजूदा दर्शकों को यह सुझाव भी दिया कि लोगों को फलों के माध्यम से ही चीनी का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt trolled for not having sugar as said in the kapil sharma show but endorsing sugar products
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/

इस वजह से हुईं ट्रोल
खुद चीनी का सेवन नहीं करने वाली आलिया को जब यूजर्स ने फ्रूटी, चॉकलेट्स के ऐड में देखा, तब यूजर्स ने उन्हें ट्राेल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स, आलिया के दोनों वीडियो को शेयर करते हुए, उन्हें दोगला बता रहे हैं।लोगों का कहना है कि खुद शुगर नहीं लेतीं लेकिन विज्ञापन कर रही हैं। अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे प्रोडक्ट्स को बैन कर देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- हद दोगलापन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed