फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Trailer Out: अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दमदार ट्रेलर जारी, अभिनेता के प्यार के रंग में रंगी नजर आईं मानुषी छिल्लर

Mon, 09 May 2022 12:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 12:22 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं।

विज्ञापन
Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar and Manushi Chhillar starrer film Prithviraj Trailer released watch full video here
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। फैंस भी बेसब्री से अक्षय की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में दर्शकों के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने सोमवार यानी 9 मई को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

 

Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar and Manushi Chhillar starrer film Prithviraj Trailer released watch full video here
पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार दमदार अदाकारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में काफी जच रही हैं। ट्रेलर को साफ पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान और राजकुमारी संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर में 1191 और 1192 में हुए पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच के तराइन के युद्ध की भी झलक देखने को मिली।

 

Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar and Manushi Chhillar starrer film Prithviraj Trailer released watch full video here
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा ट्रेलर में अभिनेता सोनू सूद कवि चंद्रवरदाई के किरदार में दिखाई दिए। वहीं, अभिनेता संजय दत्त काका कान्हा की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। साथ ही आशुतोष राणा जयचंद और मानव विज मोहम्मद गौरी के किरदार में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, ललित तिवारी भीअहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म पृथ्वीराज को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar and Manushi Chhillar starrer film Prithviraj Trailer released watch full video here
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर में लोगों को अक्षय कुमार का शाही अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, फिल्म में अक्षय के प्यार के रंग में रंगी मानुषी छिल्लर का लुक और अभिनय भी दर्शकों के मन भा रहा है। कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में अटकी फिल्म के ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स देखने को मिला है। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म के इंतजार में हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने में कामयाब रहती है या नहीं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। ट्रेलर की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, शौर्य और वीरता की अमर कहानी… यह है कहानी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
Prithviraj Trailer Out: Akshay Kumar and Manushi Chhillar starrer film Prithviraj Trailer released watch full video here
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की रिलीज की बात करें तो यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म बीते कई समय से अपने रिलीज में इंतजार में हैं। दरअसल, फिल्म को पहले साल 2020 में दिवाली में रिलीज किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो सकी और फिर कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज बार-बार टलती गई। हालांकि, अब यह फिल्म अगले महीने हिंदी, तमिल और तलुगू में रिलीज होगी।


यहां देखें फिल्म का पूरा ट्रेलर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed